Meerut News: प्रेम कहानी का दुखद अंत, शादी तो हुई लेकिन, मनमुटाव ने किया दोंनो को जहर खाने पर मजबूर

Meerut News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती की शादी करा दी गई। लेकिन, शादी हुए एक माह भी नही बीता था कि दोंनो में आपस में खटपट होने लगी।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-09-10 16:19 IST

मेरठ: मेरठ में दंपति ने खाया जहर, हुई मौत: Photo- Social Media

Meerut News: प्रेम प्रसंग (love affair) के चलते युवक और युवती की शादी करा दी गई। लेकिन, शादी हुए एक माह भी नही बीता था कि दोंनो में आपस में खटपट होने लगी। नतीजन, युवती ससुराल छोड़कर मैके आ गई। इसके बाद मामला पुलिस और फिर अदालत तक पहुंचा। अदालत में इस प्रेम कहानी का एक बार फिर सुखद अंत होने वाला था कि शुक्रवार दोपहर को दंपती ने अदालत से घर आते हुए रास्ते में कहीं जहरीला पदार्थ निगल लिया। शाम को दुल्हन की मौत हो गई। जबकि दूल्हें ने आज सुबह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब दोंनो के घर मातम है। मामला उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र (Ganganagar police station area) के मामेपुर गांव का है।

गंगानगर थाना पुलिस के क्षेत्र के मामेपुर गांव निवासी रवि और निशा ने एक साल पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। कुछ ही दिन बीते थे कि दोंनो में आपस में विवाद रहने लगा। जिसके तीन माह बाद लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा करा दिया, जो वर्तमान में न्यायालय में चल रहा था। दोनों पक्षों में कई बार समझौते के लिए पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बन सकी थी।

कचहरी में समझौते के लिए आए थे दंपति

गांव वालों और परिवार के बुजुर्ग लोगों की कोशिशों के चलते पिछले दिनो दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौते को पक्का कानूनी रुप देने के लिए कल दोनों पक्ष कचहरी में समझौते के लिए आए थे। शाम को दंपती और परिवार के अन्य लोग लौट रहे थे। मवाना रोड पर दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीछे से आ रहे परिजनों ने दोंनो को आनन-फानन में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां विवाहिता की कल शाम हो गई जबकि युवक की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस द्वारा दोंनो शवों का पोस्टमाटर्म कराने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपने के बाद मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर समझौते के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोंनो को जहर खाना पड़ा।                            

Tags:    

Similar News