UP BJP News: डॉ दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के "एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत" अभियान में शामिल होने का किया आह्वान

UP BJP News: उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 2014 से ही भारत को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गुजरात से लेकर असम तक प्रधानमंत्री ने भारत को जोड़ने का कार्य किया है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-30 14:52 GMT

Dinesh Sharma calls upon the Prime Minister to join the Ek Bharat Sarveshtha Bharat campaign

UP BJP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ों महायज्ञ में लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 2014 से ही भारत को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, गुजरात से लेकर असम तक प्रधानमंत्री ने भारत को जोड़ने का कार्य किया है। अरुणाचल प्रदेश में चल रहे अलगाववादी नीतियों को दबाने का कार्य किया है।

प्रधान मंत्री के नेतृत्व में धारा 370 को खत्म किया गया। जिससे कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बन पाया। यह कार्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो सका है। असम, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जो लगता था कि हमसे अलग हो जाएंगे। अलगाववादी संगठन वहां हमेशा सक्रिय रहते थे। उन संगठनों को खत्म कर भारत को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा भारत जोड़ो महायज्ञ में लोगों से शामिल होने की अपील की। जिससे भारत की एक शक्तिशाली व ताकतवर देशों में गणना हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जी-20 का नेतृत्व किया है। अब बस यही कामना है कि प्रधानमंत्री पूरे विश्व का नेतृत्व करें।

प्रधानमंत्री की माँ के निधन पर व्यक्त किया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। इसकी खबर आते ही पूरा देश शोक में डूब गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हीराबेन की निधन की सूचना बेहद ही दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिवार को इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के बीच लगाव को भी कई प्रसंगों से स्पष्ट किया।

Tags:    

Similar News