सरकार का तोहफा: मजदूर छोड़ें अपनी लाडली की चिंता, सरकार ने की पूरी व्यवस्था

श्रमिक की बेटी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना चलायी जा रही है वहीं शादी के लिए कन्या विवाह अनुदान योजना चलायी जा रही है।

Update: 2020-09-14 11:47 GMT
सरकार का तोहफा: मजदूर छोड़ें अपनी लाडली की चिंता, सरकार ने की पूरी व्यवस्था

मेरठ: अब मेहनतकश मजदूर की चिंता सरकार ने दूर कर दी है। अब उसकी लाडली को किसी चीज के लिए मोहताज नहीं रहना पड़ेगा। श्रमिक की बेटी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना चलायी जा रही है वहीं शादी के लिए कन्या विवाह अनुदान योजना चलायी जा रही है। श्रमिको के हितार्थ उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में जनपद में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 01 लाख 97 हजार से अधिक श्रमिको व उनके परिवारों को रू0 46.94 करोड से ज्यादा का लाभ दिया गया है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने दी।

श्रमिकों व उनके परिवारों को निरंतर लाभ पहुंचाया जा रहा है

उपायुक्त श्रम दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिको के हितार्थ अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से भी श्रमिको व उनके परिवारों को निरंतर लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मृत्यु, विकलांगता एवं अक्षमता पेंशन योजना के अन्तर्गत 336 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को धनराशि रू0 6,77,00,000/- से लाभान्वित किया गया। अन्त्येष्टि सहायता योजना के अन्तर्गत 336 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रितों को धनराशि रू0 82,70,000/- से लाभान्वित किया गया।

ये भी देखें: योगी पर मेहरबान भागवत: रोजगार पर कही ये बात, इस दिशा में काम करें स्वयंसेवक

कन्या विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत हुए लाभान्वित

उन्होंने बताया कि कन्या विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत 1553 पंजीकृत निर्माण श्रमिको को उनकी पुत्री के विवाह हेतु धनराशि रू0 8,53,18,000/- से लाभान्वित किया गया। उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 2329 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 2,76,83,674/- से लाभान्वित किया गया। मेधावी छात्र पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 289 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 8,41,000/- से लाभान्वित किया गया। संत रविदास शिक्षा सहायता के अन्तर्गत 878 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 12,42,850/- से लाभान्वित किया गया।

ये भी देखें: सुशांत फार्म हाउस खुलासा: NCB को मिली ये तमाम चीजें, CCTV से खुलेगा राज

स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा

चिकित्सा सुविधा योजनान्तर्गत 41028 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 12,05,67,000/- से लाभान्वित किया गया। आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत प्रथम व द्वितीय किश्त सहित कुल 151103 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 15,11,03,000/- से लाभान्वित किया गया। सहायता योजना के अन्तर्गत 06 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को धनराशि रू0 3,00,000/- से लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान अन्य राज्यों व जनपदो से आये प्रवासी श्रमिको को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

रिपोर्ट- सुशील कुमार, मेरठ

Tags:    

Similar News