डॉ. विवेक कुमार को मिला 'डेरमासेवा अवार्ड', IADVL ने किया सम्मानित

Update: 2018-01-27 11:21 GMT
डॉ. विवेक कुमार को मिला 'डेरमासेवा अवार्ड', IADVL ने किया सम्मानित

लखनऊ: इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ डेरमिटोलॉजिस्ट, वेनरियो लाजिस्ट और लेपरोलॉजिस्ट ने अपने 46 वें वार्षिक सम्मेलन में डॉक्टर विवेक कुमार को 'डेरमासेवा अवार्ड' से सम्मानित किया है।

आईएडीवीएल का 46वां वार्षिक सम्मेलन कोच्चि में 18 से 21 जनवरी तक हुआ। इस सम्मलेन में डॉ विवेक कुमार को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है, कि डॉक्टर विवेक कुमार त्वचा विज्ञान के विशेषज्ञ माने जाते हैं और त्वचा रोग के उपचार में उन्हें महारत हासिल है।

अब तक डेढ लाख लोगों का कर चुके हैं मुफ्त इलाज

लखनऊ के रहने वाले डॉ. कुमार देश के जाने-माने त्वचा रोग विशेषज्ञ हैं। उन्हें ये सम्मान उनकी गरीबों की सेवा और मुफ्त इलाज के लिए दिया गया है। वो राजधानी के मोहनलालगंज में पिछले 27 सालों से कुष्ठ रोग पीड़ितों के लिए काम कर रहे हैं। विवेक कुमार को पिछले साल दिसंबर में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राजधानी के बेस अस्पताल ने भी सम्मानित किया था। यह सेना के बेस अस्पताल से 25 सालों तक जुड़े रहे थे। डॉ. विवेक कुमार शहरी और ग्रामीण इलाकों में साल 1990 से लेकर अभी तक त्वचा रोग पीड़ितों के लिए मुफ्त इलाज के लिए क्लिनिक चलाते हैं। उन्होंने अब तक करीब डेढ लाख लोगों का मुफ्त इलाज किया है।

Tags:    

Similar News