रफ्तार का कहर: नशे में धुत महिला ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, एक शख्स गंभीर रूप से घायल

राजधानी में नशे धुत में रसूखदार लोगों की बेलगाम गाड़ियों से गरीब लोगों को रौंदने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार (8 जनवरी) को ही पूर्व सपा विधायक के बेटे ने नशे में धुत बहुखंडी विधायक आवास के पास बने रैन बसेरे में सो रहे मजदूरों को कार से रौंदकर मौत की नींद सुला दिया। इसी तरह की घटना सोमवार (9 जनवरी) की शाम को भी देखने को मिली। इसमें एक रसूखदार महिला ने नशे में धुत होकर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गुया।

Update: 2017-01-09 14:10 GMT

लखनऊ: राजधानी में नशे धुत में रसूखदार लोगों की बेलगाम गाड़ियों से गरीब लोगों को रौंदने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रविवार (8 जनवरी) को ही पूर्व सपा विधायक के बेटे ने नशे में धुत बहुखंडी विधायक आवास के पास बने रैन बसेरे में सो रहे मजदूरों को कार से रौंदकर मौत की नींद सुला दिया। इसी तरह की घटना सोमवार (9 जनवरी) की शाम को भी देखने को मिली। इसमें एक रसूखदार महिला ने नशे में धुत होकर पांच वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें ... सपा के पूर्व MLA के बेटे ने नशे में रैन बसेरे में घुसाई कार, 5 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल

क्या है मामला ?

-राजधानी के जाॅपलिंग रोड स्थित बटलर पैलेस चौराहे पर निधि पांडे नामक महिला ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी।

-महिला ब्लैक कलर की होंडा सिटी कार चला रही थी, जो नशे की हालत में उसके कंट्रोल से बाहर चली गई।

-प्रत्यक्षदर्शी फल विक्रेता असद ने बताया कि महिला करीब 100 की स्पीड में गाड़ी चला रही थी।

-उसने पहले सामने से आ रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी।

-इसके बाद पांच वाहनों को टक्कर मारते हुए महिला की कार दीवार में लड़ते लड़ते बची।

-आक्रोशित जनता ने महिला को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

-लोग महिला और उसके पुरुष साथी को पीटना चाहते थे।

-लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

-घायलों को पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

Tags:    

Similar News