Ration Card E-KYC: राशन कार्ड धारक तुरंत कर लें ये काम, वरना बंद हो सकता है राशन मिलना

Ration Card E-KYC: राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी 21 जून से शुरू होगी। इस अभियान के दौरान राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई केवाईसी की जाएगी।

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Update: 2024-06-20 07:59 GMT

Ration Card E-KYC (Pic: Social Media)

Ration Card E-KYC: उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए महत्तवपूर्ण खबर आ रही है। राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी 21 जून से शुरु होने वाली है। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई केवाईसी की जाएगी। ईकेवाईसी कराने की जिम्मेदारी कोटेदार को दी गई है। सभी कार्ड धारकों को ईकेवाइसी कराना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं कराया गया तो राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा। कार्ड धारक बिना केवाइसी के कोई लाभ नहीं ले सकेगा। ऐसा न करने पर राशन मिलना भी बंद हो जाएगा। प्रशासन ने निर्देश देते हुए सभी कार्ड धारकों को ईकेवाईसी कराने को कहा है। 

राशन कार्ड की ई केवाईसी जरूरी

राष्ट्रीय खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित किए जाने वाले राशन कार्ड का केवाईसी किया जाना है। ईकेवाईसी के जरिए कार्ड धारकों के परिवार का ब्यौरा लिया जाता है। कार्ड में बढ़े या घटे परिवार के लोगों के नाम जोड़े या हटाए जाते हैं। इससे सरकार परिवार की गिनती के हिसाब से सुविधा प्रदान करती है। ई केवाईसी के बाद परिवार के सभी लोगों को लाभ मिल सकता है। इस लिए राशन कार्ड की ई केवाईसी जरूरी है। ई केवाईसी के जरिए यह भी पता लगाया जा सकेगा कि परिवार के सभी लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं। साथ ही अगर कोटेदार किसी तरह की धोखाधड़ी करता है तो इसकी भी जानकारी मिल सकेगी।

बिना ई केवाइसी के बंद हो सकता है राशन

पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 3,60,95,799 राशन कार्ड धारक हैं। प्रति यूनिट यानी एक आदमी को 5 किलो राशन दिया जाता है। फ्री राशन की सुविधा 18,04,78,995 लोगों को मिल रही है। अगर ई केवाईसी नहीं कराई जाती तो राशन मिलना भी बंद हो सकता है। हो रही धोखाधड़ी को रोकने और कार्ड धारकों के लिए सुविधा आसान करने के लिए ये कदम उठाया गया है। ई केवाईसी करने के बाद स्टेटस भी चेक किया जा सकता है। ई केवाईसी का स्टेटस चेक करने के लिए राशन कार्ड नंबर का होना जरूरी है। बिना इसके स्टेटस चेक नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे कर सकते हैं ई केवाईसी

  • राशन कार्ड धारक ई केवाईसी ऑनलाइन माध्यम से करा सकते हैं। 
  • ये प्रक्रिया मान्यता प्राप्त सीएससी से हो सकती है। 
  • राशन कार्ड धारक अपने दस्तावेजों को देकर ई केवाईसी करा सकता है।
  • जन सेवा केंद्र ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई केवाईसी करेगा।
  • इस वेबसाइट पर दिए गए नियमों का पालन करके ई केवाईसी में जानकारी अपडेट की जा सकती है।
Tags:    

Similar News