भाजपा सरकार की चिंता में अर्थव्यवस्था सबसे आखिर में: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की चिंता में अर्थव्यवस्था सबसे आखिर में है। मजूदर, किसान और नौजवान सरकार की अनाड़ी नीति-रीति से सबसे ज्यादा परेशान हैं।

Update:2023-04-01 01:58 IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की चिंता में अर्थव्यवस्था सबसे आखिर में है। मजूदर, किसान और नौजवान सरकार की अनाड़ी नीति-रीति से सबसे ज्यादा परेशान हैं।

विकास की गति ठहरी हुई है, जीडीपी की वृद्धि दर में गिरावट जारी है और डालर के मुकाबले रुपया काफी नीचे गिर गया है।

सपा मुखिया ने शुक्रवार को भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था की दशा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की गाड़ी का नियंत्रण अनुभवहीन, अपरिपक्व हाथों में हैं लेकिन जनता ने उसे अपना अहित करने का लाइसेंस कभी नहीं दिया।

सामाजिक सौहार्द को प्रदूषित करने वाले ऐसे कुचालकों के पास देश के आर्थिक भविष्य का कोई बीमा भी नहीं है। अब जनता इनका चालान काटेगी।

ये भी पढ़ें...सावधान रहें चालक! अब इस पर भी देना पड़ सकता है भारी जुर्माना

घरेलू ट्रैक्टर उद्योग में आई भारी गिरावट

अखिलेश ने कहा कि घरेलू ट्रैक्टर उद्योग में इस वित्तीय वर्ष के जून महीनें में 32 प्रतिशत की गिरावट पाई गई। ऑटो मोबाल सेक्टर दम तोड़ने लगा है। कृषि कार्यों में लोगों की असुरक्षा बढ़ी है।

भारतीय अर्थव्यवस्था अब सातवें नम्बर पर पहुंच गई है। मुल्क के हालात 70 सालों में भी इतने बुरे नहीं रहे, जितने आज हैं। भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश को आर्थिक अराजकता, मंदी, अपराध और लोकतंत्र के अवमूल्यन की दिशा में ढकेला है तो राज्य सरकार का ढाई वर्ष का पूरा कार्यकाल सपा सरकार की योजनाओं को अपना बताने में ही बीत गया है।

भाजपा राज में विकास, तरक्की और रोजगार पर लगा ग्रहण

भाजपा राज में विकास, तरक्की और रोजगार पर तो ग्रहण लग गया है पर भ्रष्टाचार को छूट मिल गई है।

उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों ने भी भारत के बाजार से अगस्त के महीने में लगभग छह हजार करोड रुपया और निकाल लिया है।

ये हालत दर्शाते हैं कि सिर्फ देश की जनता ही नहीं, विदेशी निवेशक भी भाजपा सरकार में अपना भरोसा खो चुके हैं। उद्योग जगत में छंटनी का दौर चल रहा है।

अभी पिछले दिनों पारले बिस्कुट की मुंबई स्थित फैक्ट्री का बंद होना और मारूति गाड़ी के मानेसर प्लांट में शटडाउन होना अर्थव्यवस्था के डूबने का ही सूचक है।

ये भी पढ़ें...नहीं कटेगा चालान, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए ये खास जानकारी

Tags:    

Similar News