Ekatm Yatra: यूपी में आज से निकाली जाएगी एकात्म यात्रा, जुड़ेगे कई जिलों के छात्र

Ekatm Yatra: एकात्म यात्रा मथुरा से प्रारम्भ होकर नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, अयोध्या समेत 30 जिलों से होकर निकलेगी।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-17 05:42 GMT

Ekatm Yatra (Image: Newstrack)

Ekatm Yatra: उत्तर प्रदेश में आज यानी कि 17 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक एकात्म यात्रा निकाली जा रही है। एकात्म यात्रा मथुरा से प्रारम्भ होकर नोएडा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, बाँदा, झाँसी, बिठूर, उन्नाव से लखनऊ तक प्रदेश के 30 जिलों से होकर निकलेगी। 18 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एकात्म संवाद एवं यात्रा के विभिन्न पड़ाव स्थलों पर एकात्म संवाद, एकात्म चर्चा, ग्रामीण एकात्म संवाद, विचार गोष्ठी, चाय पर चर्चा और सामाजिक सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।


इसके अलावा राम राज्य की अवधारणा के माध्यम से जन-जन में सामाजिक समरसता व कुटुंब प्रबोधन को पुनर्स्थापित करने का प्रयास करेगी। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की 6 करोड़ 14 लाख जनता के बीच यात्रा के उद्देश्य का चिन्तन प्रवाह होगा।


इस एकात्म यात्रा के प्रणेता एवं संयोजक, सत्येंद्र का मानना है की समाज में जब भी परिवर्तन आया है यात्रा, उसका माध्यम बनी है, ऐतिहासिक रूप से देखा जाय तो प्रभु श्री राम की वन-पथ गमन यात्रा हो, सिद्धार्थ की बुद्ध की यात्रा हो या फिर गांधी की चम्पारण यात्रा।


यात्रा के संयोजक सत्येंद्र, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव भाजपा ने बताया की यह यात्रा लगभग 2500 किमी का मार्ग तय करेगी। एकात्म यात्रा के दौरान देश एवं प्रदेश के कई प्रतिष्ठित चिंतक, लेखक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संत समाज इस यात्रा के साक्षी बनेंगे। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को भारत की आर्थिक नीतियों से जोड़ना आवश्यक है तभी ये संकल्पना संभव होगी।  

Tags:    

Similar News