पुरानी पेंशन बहाली मंच: मांग पूरी न होने पर चुनाव ड्यूटी का करेंगे बहिष्कार

कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में राज्य कर्मचारीयों और शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकाल कर 06 फरवरी से 12 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल करेंगे।

Update: 2019-01-21 12:09 GMT

मऊ: कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वाधान में राज्य कर्मचारीयों और शिक्षकों ने अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकाल कर 06 फरवरी से 12 फरवरी तक पूर्ण हड़ताल करेंगे। इसके साथ ही मांग पूरा नहीं होने पर चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे।

यह भी पढ़ें.....जवाहर बाग कांड: कोर्ट ने 45 लोगों को पाया दोषी, अधिकतम तीन साल की सजा

इस दौरान राज्य कर्मचारी नेता रामाश्रय यादव ने बताया कि हमारी प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली है। यह मांग 1 अप्रैल 2005 में जब पुरानी पेंशन को हटाया गया, तभी से हम लोगों की चली आ रही है। लखनऊ से दिल्ली तक साइकिल यात्रा भी गई। वहां पर प्रदर्शन भी हुआ। फिर जा कर सरकार ने आश्वासन दिया। इस सरकार की महत्वपूर्ण बात यह है कि जो प्रदेश के मुखिया आदित्यनाथ योगी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने लेटर पैड पर लिख कर दिया था कि हम लोग सरकार में आएंगे तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराएं। लेकिन सरकार में आने के बाद यह लोग अपने वादे से मुकर गए। वे लोग इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते और ना ही सुनना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें.....यहां पशुओं को आवारा छोड़ने पर बनाया गया नियम, एक गिरफ्तार

कर्मचारी नेता रामाश्रय ने बताया ऐसी स्थिति में बात जब नहीं बन पा रही तो पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हम लोग आंदोलन करेंगे और सड़क पर जाएंगे। पिछले चरण में आंदोलन कर चुके हैं। यह दूसरा चरण शुरू हुआ है। इस चरण में मसाल जुलूस के साथ 6 दिन का विशाल हड़ताल किया जाएगा। इसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि अभी जो चुनाव है उसमें राज्य कर्मचारी और शिक्षक चुनाव ड्यूटी नहीं करेंगे। सरकार अपने बल पर जहां से मन हो वहां से चुनाव करा ले। या तो हमारी मांग पूरी कर पुरानी पेंशन को बहाल करें। हम लोग नई पेंशन में रहना नहीं चाहते।

Tags:    

Similar News