हत्या या अत्महत्या: ससुराल में ऐसा क्या हुआ था, परिवार को भी है शक

मृतक आशीष के परिजन राकेश निवासी ग्राम रूपधनी थाना जैथरा ने बताया कि मेरा भाई रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी सोनी के साथ अपनी ससुराल गया था।;

Update:2020-08-05 18:10 IST
हत्या या अत्महत्या: ससुराल में ऐसा क्या हुआ था, परिवार को भी है शक
  • whatsapp icon

एटा: जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कूल्हापुर अगरईया में अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन ससुराल आए 20 वर्षीय रोहित उर्फ आशीष का शव गांव के पास एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक आशीष के परिजन राकेश निवासी ग्राम रूपधनी थाना जैथरा ने बताया कि मेरा भाई रक्षाबंधन के दिन अपनी पत्नी सोनी के साथ अपनी ससुराल गया था। उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। उसके एक बच्चा भी है। आज प्रातः हमें सूचना मिली की रोहित की फांसी पर लटकने से मौत हो गई है। मृतक के पिता राधेश्याम ने सोनी के पिता बांकेलाल पर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्ति है।

ये भी पढ़ें- यहां भी हुआ भूस्खलनः आ गई तबाही, रेल सेवा और हाईवे ट्रैफिक हुआ ठप

Etah Sucide Case
Man Sucide

उन्होंने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की पत्नी सोनी के पिता बांके लाल ने बताया कि घर में तो ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे रोहित इतनी बड़ी घटना को अंजाम देता। रात्रि तक तो घर में सब कुछ ठीक था। किंतु रोहित ने कब फांसी लगा ली इसकी जानकारी किसी को नहीं है सकी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

Man Sucide

ये भी पढ़ें- धमाके से हिली दुनिया: 100 लोगों के हो गए टुकड़े-टुकड़े, हजारों की जान खतरे में

फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि मृतक आशीष ने फांसी क्यों लगाई। प्रभारी निरीक्षक जैथरा सतपाल भाटी ने बताया आशीष की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। आखिर उसने आत्महत्या क्यों की या उसकी हत्या की गई। यह जानकारी जांच के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक के परिजनों ने घटना की एक तहरीर पुलिस को दी गई है।

रिपोर्ट- सुनील मिश्रा

Tags:    

Similar News