Etah: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, चालक की मौके पर ही मौत...मां-बच्चे सहित आधा दर्जन घायल

Etah Road Accident: हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। तत्काल सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-02-10 15:49 GMT

बाइक चालक की मौके पर ही मौत (Social Media)

Etah Road Accident: एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार (10 फरवरी) को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। घटना में बाइक सवार विपिन (35 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार मासूम बच्चों, महिलाओं समेत कार सवार लोगों सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज में भर्ती करवाया गया। वहां मां सहित दो घायल बच्चों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद चीख-पुकार मची है।

जानिए क्या है मामला?

सड़क हादसा एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर हुई। बाइक सवार सभी नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। अचानक बाइक सवारों को मैनपुरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, भिड़ंत इतनी भीषण थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार कई फुट हवा में उछलकर दूर जा गिरे। बाइक सवार महिला और उसके दो मासूम बच्चे दूर खाई में जा गिरे। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए।

मां-दो मासूम की हालत नाजुक 

हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। तत्काल सूचना अलीगंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। गम्भीर रूप से घायल मां और उसके दो मासूम बच्चों की स्थिति नाजुक है।

ये हुए घायल

वहीं, कार सवार एक महिला भी घायल हुई है। सड़क हादसे में बाइक सवार विपिन पुत्र शीशराम निवासी ऊधमपुर थाना शमशाबाद, प्रेमवती पत्नी विपिन, पलक (5 वर्ष), रक्षा (डेढ़ वर्ष), आकांक्षा पुत्री संजय घायल हुए हैं।

Tags:    

Similar News