Etah News: योगेश उपाध्याय की हत्या से ब्राह्मणों में आक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा आंदोलन

Etah News: श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय एकता परिषद के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-06-16 15:58 GMT

योगेश उपाध्याय की हत्या से ब्राह्मणों में आक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा आंदोलन: Photo- Newstrack

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद मुख्यालय पर आज शाम रविवार को शहीद पार्क में हाथरस के अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष योगेश उपाध्याय की हत्या को लेकर एटा के ब्राह्मणों में भारी आक्रोश नजर आया । उन्होंने एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

आपको बताते चलें हाथरस के अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय की 13 जून को नाम ज़द हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी एटा के ब्राह्मणों ने घोर निन्दा की तथा उनकी हत्या में नामजद चार लोगों में से दो की गिरफ्तारी के अलावा अभी बाकी फरार दो हत्यारों अन्य एवं दो अज्ञात हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। साथ ही योगेश उपाध्याय परिजनों को सुरक्षा एवं 50 लाख की शासन से आर्थिक मदद की मांग करते हुए हत्यारोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई।

शहीद पार्क में सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय एकता परिषद के जिला अध्यक्ष विमल शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की साथ ही शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी तथा परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की।

उपस्थित रहे

श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, सुनील मिश्रा, विवेक वशिष्ठ, भूदेव मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, आमोद दुबे, धीरज पाठक, अतुल दीक्षित, अंकुर मिश्रा प्रिंस, सभासद अखिलेश दीक्षित, पूर्व सभासद देवेंद्र दीक्षित, प्रदीप शर्मा, जगमोहन पचौरी, हरेंद्र मोहन सारस्वत, उमाकांत तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय बॉबी, संजय दुबे, रिंकल शर्मा, अनिल शर्मा, विशाल कुमार आदि दर्जनों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News