Etah News: बच्चे के खेलते समय चालू हो गया ट्रैक्टर, बचाने गयी मां की मौत, नानी की हालत नाजुक

Etah News: बच्चे के खेलते समय ट्रैक्टर चालू हो गया। उसे बचाने के लिए भागी मां की ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर मौत हो गई। जबकि नानी की हालत नाजुक है।

Report :  Aakanksha Dixit
Update: 2024-02-29 08:30 GMT

प्रतीकात्मक इमेज source: social media 

Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक मासूम बच्चे के खेलते समय अकस्मात ट्रैक्टर चालू हो गया। ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। बच्चे को बचाने के लिए मां दौड़कर गयी मगर उसी ट्रैक्टर के नीचे कुचलकर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से उनकी नानी भी गंभीर रूप से चोटिल हो गई। घटना की खबर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

मायके गयी थी महिला 

यह घटना अलीगंज क्षेत्र के पुराहार बुलाकी नगर की है। एक महिला अपने बच्चे के साथ मायके गई थी। सुबह उसका बच्चा खेलते-खलेते घर के आंगन में खड़े ट्रैक्टर पर जा बैठा। खेलते समय बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी को घुमा दिया और इससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। स्टार्ट होने के बाद ट्रैक्टर आगे की तरफ बढ़ने लगा। यह सब देख कर बच्चे की माँ घबरा गयी और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। बेटी को ट्रैक्टर की तरफ भागते देख उसकी माँ कुछ समझ नहीं पायी। लेकिन जब उसने ट्रैक्टर पर अपने नाती को देखा तो उसे कुछ नहीं सुझा और वह भी अपनी बेटी के पीछे अपने नाती को बचाने के लिए दौड़ पड़ी।

बचाने भागी मां की कुचलकर मौत

अपने बच्चे को बचाने गयी माँ और नानी ट्रैक्टर के नीचे आ गयी। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार वालों को जब इस बात की सूचना मिली तो तुरंत घटना स्थल की तरफ भागे आनन फानन में दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जाँच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की माँ को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की नानी की हलात अभी भी गंभीर है उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

Tags:    

Similar News