इटावा में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बड़ी बैठक, इन-इन मुद्दों हुई चर्चा

इस पर बोलते हुए महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों में भारी बढ़ोतरी हुई है

Update:2021-03-12 15:45 IST
इटावा में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की बड़ी बैठक, इन-इन मुद्दों हुई चर्चा (PC: social media)

इटावा: आज जिला कांग्रेस कार्यालय इटावा पर महिला कांग्रेस की एक अति आवश्यक बैठक महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमला वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई । जिसमें प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पार्क, जोनल प्रभारी भारतीय बघेल अतिथि के रूप में पधारी और उन्होंने जिले में महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की और संभावित महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी से मुलाकात की ।

ये भी पढ़ें:बिहार में सियासी भूकंप: JDU में RLSP के विलय से पहले झटका, अकेले पड़े उपेंद्र कुशवाहा

महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा

etawah (PC: social media)

इस पर बोलते हुए महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर विद्या नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अपराधों में भारी बढ़ोतरी हुई है और महिलाओं के उत्पीड़न को वर्तमान सरकार छिपाने का कार्य कर रही है और पीड़ितों को ही दबाया जा रहा है इसका साक्षात उदाहरण हाथरस और उन्नाव की केस है ऐसे में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूती के साथ महिलाओं की लड़ाई लड़नी पड़ेगी इसके लिए संगठन की मजबूती बहुत आवश्यक है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कहां की हाल में होने जा रहे पंचायत चुनाव में महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी और ज्यादा से ज्यादा अपने प्रतिनिधियों को जिताना हमारा दायित्व है और जहां तक संगठन की बात है तो महिला कांग्रेस बूथ स्तर तक अपने संगठन को खड़ा करेगी जिसकी निगरानी स्वयं हमारी प्रदेश प्रभारी और हम सब की नेता आदरणीय प्रियंका गांधी जी कर रही हैं, ऐसे में हमारा यह दायित्व है बूथ स्तर तक पार्टी को ले जाकर आगामी चुनाव में विजय प्राप्त कराएं।

ये भी पढ़ें:मेरठ: नौकरी से निकाले जाने पर युवक ने की आत्‍महत्‍या, वीडियो से बताई पूरी सच्चाई

etawah (PC: social media)

जोनल प्रभारी भारतीय बघेल ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया

जोनल प्रभारी भारतीय बघेल ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें संगठन के दायित्व समझाएं। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे हंसमुखी संखवार, आशुतोष दीक्षित, आरबी सिंह पाल, कुसुमलता उपाध्याय, सरवरी बेगम, सरवर अली, अरुण यादव, मनोज दीक्षित, सचिन शंखवार, सुबोध यादव, नजर बानो, निर्मला देवी, लज्जावती, पटोला देवी, सोनी देवी, कल्पना, सोमवती, अलका, शीला, पुष्पा देवी, राजेंद्र देवी, किरण देवी, सुखदेवी, विमलेश कुमारी, कामिनी देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, जय देवी, डिंपल, सुमन देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी, रानी देवी, उर्मिला, कंचन देवी, अंजली देवी, राधा देवी, गीता शर्मा, बबली देवी, कांति देवी, शकुंतला देवी, द्रोपती देवी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- उवैश चौधरी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News