Etawah News: फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप

Etawah News: ससुराल वाले बेटी से बात तक भी नहीं करवाते थे। आज उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2023-11-06 10:40 GMT

Woman body found hanging parents accused of dowry death

Etawah News: यूपी के इटावा एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

महिला का शव फांसी लगाने की सूचना जैसे ही मायके वालों को पता चली, मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। दरअसल पूरा मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजयनगर इलाके का है। यहां पर शिवानी नाम की महिला की शादी 12 साल पहले एक युवक से हुई थी। इसके बाद से ही लगातार शिवानी को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा था। इस पूरे मामले को लेकर मृत महिला के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि शिवानी की शादी हमने बड़ी ही धूमधाम के साथ की थी। लेकिन जब से शादी हुई तब से लगातार हमारी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा था। बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। उसको प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वाले बेटी से बात तक भी नहीं करवाते थे। आज उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया। यह जानकारी ससुराल वालों ने आसपास के लोगों को दी। ससुराल वाले चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करें।

एसएसपी ने दी जानकारी

महिला की मौत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 साल पहले शिवानी नाम की महिला की शादी हुई थी। लेकिन उसके बाद आज महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। मायके पक्ष की तरफ से शिकायती पत्र दिया गया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Tags:    

Similar News