Etawah News: कार-बाइक पर स्टंट दिखाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 54 हजार का चालान

Etawah News: इटावा में एक युवक को बाइक और कार पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को सबक सिखाने के लिए 54 हजार का चालान काट दिया। जिससे युवक के होश उड़ गए।

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-09-11 20:00 IST
बाइक और कार पर स्टंट दिखाता युवक (Pic: Newstrack)

Etawah News: इटावा में एक युवक को बाइक और कार पर स्टंट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को सबक सिखाने के लिए 54 हजार का चालान काट दिया। जिससे युवक के होश उड़ गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के द्वारा स्टंटबाजो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्टंटबाजों के खिलाफ पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें, कि 11 सितंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सोशल मीडिया के लिए 6 सदस्य टीम बनाया गया था। पुलिस को सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो दिखा जिसमें एक युवक बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट कर रहा है। जिस पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी करती है।

कार पर युवक दिखा रहा था स्टंट

सोशल मीडिया की टीम के हाथ युवक का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो मिलने के बाद जब उसकी इंस्टाग्राम आईडी को चेक किया गया तो युवक का कार पर पर स्टंट करते हुए भी पुलिस के हाथ एक वीडियो लगता है। पुलिस युवक को सबक सिखाने के लिए पूरी तैयारी करती है। यहां बाइक और कार का अलग-अलग चालान काटा जाता है। जिसमें यातायात पुलिस की तरफ से 54000 का चालान किया जाता है। यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, क्योंकि अभी तक इतना बड़ा चालान वाहनों पर नहीं हुआ है। वहीं चालान काटने के बाद वाहनों पर स्टंट दिखाने वाले स्टंटबाजो में हड़कंप मच गया।  

Tags:    

Similar News