UP News: सीतापुर में आबकारी निरीक्षक ने खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम
UP News: 35 वर्षीय आलोक कुमार श्रीवास्तव बांदा जनपद में आबकारी निरीक्षके पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में ही सहायक आबकारी आयुक्त हैं।;
sitapur news
Sitapur News: जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शिवपुरी कालोनी में रहने वाले आबकारी निरीक्षक ने मंगलवार दोपहर खुद को गोली मार लिया। गोली लगने के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आबकारी निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले छानबीन में जुट गयी है। आलोक के इस कदम को उठाने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
सीतापुर में पढ़ाई कर रहे दोनों बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय आलोक कुमार श्रीवास्तव बांदा जनपद में आबकारी निरीक्षके पद पर तैनात थे। उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में ही सहायक आबकारी आयुक्त हैं। दोनों अपने परिवार को लेकर बांदा सिविल लाइन में स्थित सरकारी कॉलोनी में रहते थे। आलोक और अमृता के एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों सीतापुर में पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के चलते पति-पत्नी आठ-आठ दिन के लिए सीतापुर में आते रहते थे और बच्चों के साथ रहते थे। बीते दिनों आलोक श्रीवास्तव सीतापुर पहुंचे थे।
मंगलवार दोपहर अचानक आलोक ने खुद को गोली मार ली। जिसके बाद वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में नौकर पहुंच गया। नौकर ने लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद आनन-फानन में आलोक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद आलोक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलोक ने खुद को गोली क्यों मारी। इसके पीछे कोई पारिवारिक वजह है या फिर कुछ और। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी हुई है।