Awadhesh Prasad: अवधेश प्रसाद ने पत्रकार को अंग्रेजी में जवाब देकर कर दी बोलती बंद, वीडियो वायरल

Faizabad MP Awadhesh Prasad: फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने पत्रकार को अंग्रेजी में जवाब देकर सभी की बोलती बंद करी दी है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-26 07:47 GMT

अवधेश प्रसाद ने अंग्रेजी में दिया जवाब। (Video: Newstrack)

Awadhesh Prasad: फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद आज फिर चर्चा में हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद सदन से बाहर नकलते हुए उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान एक पत्रकार के अंग्रेजी में पूछे गए सवाल का अंग्रेजी में जवाब देकर अवधेश प्रसाद ने पत्रकार की बोलती बंद कर दी। बात चीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 18 सेकेंड के क्लिप में अवधेश प्रसाद जवाब देते नजर आ रहे हैं। अवधेश प्रसाद फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह को हराने के बाद चर्चा में हैं। 

अंग्रेजी में दिया जवाब

सदन में आज लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। ओम बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। पीएम मोदी, अखिलेश यादव और राहुल गांधी सहित विपक्ष के तमाम नेताओं ने ओम बिरला को बधाई दी है। इस बीच सदन से निकलते समय फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद अवधेश प्रसाद ने मीडिया से बात की। सांसद से एक पत्रकार ने अंग्रेजी में सवला किया। महिला पत्रकार ने सांसद से राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुने जाने पर प्रतिक्रिया मांगी। अंग्रेजी में जवाब देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है। राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान बचाने वाले नेता के साथ ही देश के सबसे सफल नेता विपक्ष होंगे। 18 सेकेंड के यह जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

अयोध्या से लल्लू सिंह को हराया

फैजाबाद लोकसभा सीट जो मूलत: अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत आता है अवधेश प्रसाद वहीं से सांसद हैं। अवधेश प्रसाद ने भाजपा के सबसे मजबूत किले अयोध्या को फतह किया है। यहां से उन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को करारी मात दी है। 54567 वोटों से हराने के बाद अवधेश प्रसाद देश और खासकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय हैं। भाजपा का ्अयोध्या से हारना राजनीतिक गलियारों में मंथन का मुद्दा बना हुआ है। जीतने के बाद सदन में पहले दिन अवधेश प्रसाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ सबसे आगे नजर आए। अखिलेश ने उनका हाथ पकड़कर अपने पास बैठाया। साथ ही सांसद ने संविधान की प्रति हाथ में लेकर सांसद के रूप में शपथ ली।  

Tags:    

Similar News