जेल में बंदी 65 महिलाएं करवाचौथ का रखेंगी व्रत

जेलर ने बताया कि करवाचौथ पर जो पति जेल में बंद अपनी पत्नी से मिलना चाहेंगे, उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसके अलावा महिला कैदियों को व्रत के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Update: 2023-08-22 08:58 GMT

लखनऊ: पति की सलामती के लिए मथुरा की जिला जेल में बंदी 65 महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। जेल में ही व्रत का पूरा सामान उपलब्ध कराने का इंतजाम जेल पुलिस की ओर से किया गया है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद बंदी महिलाएं जेल में ही अपने पति का दीदार भी करेंगी।

ये भी पढ़ें—आने ही वाला है राम मंदिर पर फैसला: अयोध्या के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

जेलर अरविन्द पांडेय के मुताबिक इस समय जिला जेल में 103 महिलाएं बंद हैं। इनमें से 65 महिला बंदी अपने पति की दीर्घायु के लिए जेल में ही करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसके लिए महिला बंदियों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। महिलाओं ने करवाचौथ के व्रत के लिए जरूरी सामान और मेहंदी, महावर आदि के इंतजाम के लिए जेल प्रशासन से गुहार लगाई थी।

उन्हें इस खास दिन में अपने पति से मिलने की आस है। ऐसे में उनके पतियों की ओर से जेल प्रशासन को करवा चौथ पर पत्नी से मिलने का मौका देने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। उधर, जेल प्रशासन ने भी पति-पत्नी के मुलाकात की व्यवस्था की है। मिलाई के लिए निर्धारित समय संबंधी निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें—भाजपा सरकार में अंधेर नगरी चैपट राजा वाली व्यवस्था: अखिलेश

जेलर ने बताया कि करवाचौथ पर जो पति जेल में बंद अपनी पत्नी से मिलना चाहेंगे, उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इसके अलावा महिला कैदियों को व्रत के लिए जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Tags:    

Similar News