Fatehpur News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, नाक और मुंह से निकल रहा था झाग

Fatehpur News: थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला हैॆ। नाक-मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में शराब के नशे में मिले थे और पानी मांग रहे थे। भीषण गर्मी के कारण हो सकता है कि जान चली गई हो फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2024-06-11 08:44 GMT

मौके पर मौजूद ग्रामीण और पुलिस (Pic: Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक किसान का सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। पुलिस का कहना है कि शायद भीषण गर्मी की वजह से युवक की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का सही पता चल पाएगा। 

जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली मार्ग पर राम नगर कौहन गांव के रहने वाले किसान राजेन्द्र उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह( 50 वर्ष) का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। सुबह गांव के लोगों की नजर पड़ी तो परिजनों को जानकारी दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती देर रात में मृतक शराब के नशे में गिरते पड़ते जा रहा था और पीने के लिए पानी मांग रहा था। आज सुबह मृतक का शव बरामद हुआ है। मृतक के 5 लड़के हैं, ननकू, रवेंद्र सिंह उर्फ चुनकू, अनूप उर्फ चौबे, प्रभात व अनूप जोकि सभी खेती किसानी का काम करते हैं।


मृतक का लड़के ननकू ने बताया कि पिता जी रात में करीब 11 बजे बाजार गए थे, उसके बाद घर नही आये तो हम लोगों ने खेत जाने की बात सोचकर पता नही किया। सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। थाना प्रभारी विंनोद कुमार मौर्य ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला हैॆ। नाक-मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि रात में शराब के नशे में मिले थे और पानी मांग रहे थे। भीषण गर्मी के कारण हो सकता है कि जान चली गई हो फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। 

Tags:    

Similar News