Fatehpur News: शैलेन्द्र पटेल बने अपना दल सोनेलाल के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Fatehpur News: अपना दल सोनेलाल पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा जनपद निवासी शैलेन्द्र पटेल को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।;

Update:2025-03-17 20:35 IST

शैलेन्द्र पटेल बने अपना दल के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत (Photo- Social Media)

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के दौरे पर आए अपना दल सोनेलाल पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा जनपद निवासी शैलेन्द्र पटेल को जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल का फूलमाला से स्वागत किया गया।

सोमवार को अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष व टेक्निकल एजुकेशन उपभोक्ता मामले व बांट माप विभाग के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जनपद आगमन हुआ। निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल उमराव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं केबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। ततपश्चात कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया गया। इस दौरान जनपद में संगठन की मजबूती को देखते हुए शैलेन्द्र पटेल को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह शिवाजी व सरदार पटेल के वंशज है। पीएडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहने के दौरान उन्हें पिछडो व जाति जनगणना की याद नही आती। जनता वास्तविक पीडीए व कागज़ी पीएडीए को अच्छे से पहचानती है।

बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को किया जा रह मजबूत

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए वह प्रदेश के हर जिले में पहुंच रहे हैं और पार्टी से जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश में पहले से बहुत ठीक है।

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल उमराव, बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, अजीत सिंह चांसलर, जिला पंचायत सदस्य मोहर सिंह पटेल, जुनैद अहमद, मो. आसिफ ललऊ, सूरज पाल आदि रहे।

Tags:    

Similar News