Fatehpur News: झूमते गाते भक्तों ने माँ दुर्गा को किया विदा, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Fatehpur News: आज नवमी के बाद दशहरा पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपने- अपने गांव से बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के धुन पर नाचते गाते हुए भिटौरा गंगा नदी के घाट पर पहुंचे और माँ को विदा करते हुए भू विसर्जन किया।

Report :  Ramchandra Saini
Update:2024-10-12 17:49 IST

Durga Visarjan 2024   (फोटो: सोशल मीडिया )

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में नवरात्रि पर्व के नवमी के बाद दशहरा के दिन माँ दुर्गा के भक्तों ने पूजा अर्चना करने के बाद माँ को नाचते गाते हुए गंगा और यमुना किनारे बनाये गए गड्ढों में भू विसर्जन किया। गंगा और यमुना नदी किनारे भू विसर्जन स्थल और आने जाने वाले रास्तों का अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिले में करीब आज तीन सौ के ऊपर प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।

जिले में करीब एक हजार के ऊपर स्थानों पर नवरात्रि पर्व पर दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा की झांकी सजाया गया था। आज नवमी के बाद दशहरा पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने अपने- अपने गांव से बड़े ही धूमधाम से ढोल नगाड़ों के धुन पर नाचते गाते हुए भिटौरा गंगा नदी के घाट पर पहुंचे और माँ को विदा करते हुए भू विसर्जन किया। हुसैनगज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर करीब सौ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

पुलिस सुरक्षा के बीच विसर्जन

वही मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट और कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव के गंगा घाट पर भी पुलिस सुरक्षा के बीच विसर्जन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से बहुत से यमुना कटरी के रहने वाले लोगों ने किशनपुर के दादो यमुना नदी किनारे प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि भिटौरा गंगा नदी के किनारे पुलिस के सुरक्षा के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का भू विसर्जन शांति पूर्वक कराया जा रहा है। पक्का तालाब चौराहा से लेकर इस मार्ग पर हर दो मीटर पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।


इसी तरह खागा तहसील क्षेत्र से मझिलगांव, छिमी, पुरैन, प्रेमनगर,मंडवा, रत्नसेनपुर,गौती, भैरवाखुर्द सहित करीब दर्जनों गांव से प्रतिमाओं का सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा नदी किनारे घाट पर भू विसर्जन कराया जा रहा है जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेन्द्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।वहीं बिंदकी तहसील क्षेत्र की प्रतिमाओं का भी विसर्जन हो रहा है।

Tags:    

Similar News