Fatehpur News: पुलिस ने मस्जिद में करवाया निकाह, इंगेजमेंट के बाद लड़के ने तोड़ी थी शादी

Fatehpur News: लड़की के भाई इंतजार आलम ने बताया कि मामू के लड़के अरशद के साथ बहन की शादी तय हुई थी। इसके बाद 27 मई को इंगेजमेंट के बाद शादी करने से मना कर दिया। बहन का घर उजड़ते देख पुलिस का सहयोग लेना पड़ा।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2024-06-12 07:05 GMT
पुलिस ने मस्जिद में करवाया निकाह (Pic: Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जनपद में प्रेम प्रसंग के बाद परिवार के लोगों ने युवक और युवती की इंगेजमेंट करवा दी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन, इंगेजमेंट के बाद लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इनकार ने करने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी। पीड़िता की तहरीर को संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों से बातचीत करके युवक-युवती का मस्जिद में निकाह करवा दिया है।

युवक युवती के बीच कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौकी में एक पीड़ित लड़की ने तहरीर देते हुए बताया कि लड़के ने इंगेजमेंट होने के बाद शादी से इनकार कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को चौकी में बुलाकर समझाया, तो दोनों पक्ष मस्जिद में निकाह कराने पर सहमत हो गए। चौकी प्रभारी ने दोनों का मस्जिद में निकाह करवा दिया। बाकरगंज मोहल्ला के रहने वाले अरशद (28 वर्ष) का मसवानी मोहल्ला की रहने वाले आफरीन (25 वर्ष) के साथ कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार के लोगों में बीते महीने की 27 मई को इंगेजमेंट कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ था। 


बहन का घर उजड़ने से बच गया: लड़की का भाई

लड़की के भाई इंतजार आलम ने बताया कि मामू के लड़के अरशद के साथ बहन की शादी तय हुई थी। इसके बाद 27 मई को इंगेजमेंट के बाद शादी करने से मना कर दिया। बहन का घर उजड़ते देख पुलिस का सहयोग लेना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार से बातचीत करने के बाद निकाह कराया है। पुलिस के वजह से मेरी बहन का घर उजड़ने से बच गया है।

वहीं, निकाह होने के बाद अरशद ने कहा कि मेरा जबरन निकाह कराया गया है। उसे दो महीने बाद सऊदी अरब जाना है। इसलिए वह अभी निकाह नहीं करना चाह रहा था, लेकिन परिवार के लोगों ने जबरन निकाह करा दिया।

 

Tags:    

Similar News