Fatehpur News: फूफा ने भतीजी से किया दुष्कर्म, शादी के बाद जब खुला राज तो पति के उड़ गये होश

Fatehpur News: महिला ने बताया कि फूफा ने दो साल पहले मुझे नहाते हुए देख लिया था और वीडियो बनाकर डरा धमकाकर मेरे साथ लगातार दुष्कर्म करते थे। इस बात का पीड़िता ने कई बार विरोध भी किया।

Report :  Ramchandra Saini
Update: 2024-09-04 12:02 GMT
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी (Pic:Newstrack)

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में भतीजी के साथ फूफा ने दुष्कर्म कर दिया। युवती के पति को गर्भवती की जानकारी होने पर उसने बखेड़ा कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आपको बता दें, कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली महिला ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसके सगे फूफा सुरेश प्रजापति ने मेरी शादी से पहले जब भी घर आते थे तो वह जबरन दुष्कर्म करते थे। मेरी शादी तीन माह पहले हुई थी। उस समय शादी के ढाई माह पहले फूफा ने घर आकर दुष्कर्म किया था। जिसके बाद गर्भवती हो जाने पर जब ढाई माह का गर्भ ठहरा तो पति ने पूछताछ किया। पति को जानकारी होने पर मेरी शादी तक टूटने की नौबत आ गई थी।

महिला ने बताया कि फूफा ने दो साल पहले मुझे नहाते हुए देख लिया था और वीडियो बनाकर डरा धमकाकर मेरे साथ लगातार दुष्कर्म करते थे। इस बात का पीड़िता ने कई बार विरोध भी किया। लेकिन शादी तय होने के बाद कई दिनों तक उन्होंने दुष्कर्म किया। जब मैं फूफा के घर गई थी तब भी दुष्कर्म किया गया था। थाना प्रभारी राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दिया कि उसकी शादी के पहले से उसके फूफा घर आने पर दुष्कर्म किया करते थे और किसी को कुछ बताने के लिए मना किया था। शादी के बाद जब गर्भवती हुई तो पति के पूछताछ में खुलासा हुआ।महिला के तहरीर पर आरोपी फूफा सुरेश प्रजापति 50 वर्ष के ऊपर 376/506 का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।

Tags:    

Similar News