मस्जिदों से फतवे जारी, इसलिए हो रही हत्या: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा कि जब तक देश में फतवों पर प्रतिबन्ध नही लगेगा। फतवें जारी करने वालों को फांसी पर नही लटकाया जाएगा। तब तक देश में सुख,शांति अमन चैन नही होगा। साध्वी ने कहा यह १२-१४ साल के लड़कों से हिन्दुओं की हत्या करते हैं। यह सोची समझी साजिश होती है।

Update: 2019-10-22 16:45 GMT

मेरठ: विवादित बयानों के लिए चर्चित साध्वी प्राची ने कहा है कि मैने भगवा पहना है इसलिए सच को सच कहूंगी। उन्होंने कहा कि यह जो बराबर हत्याएं हो रही हैं वह चाहे लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या हो या मेरठ में वकील मुकेश शर्मा की। यह हत्याएं बराबर इसलिए हो रही हैं क्योंकि मस्जिदों से फतवें जारी होते हैं।

ये भी देखें : प्रदेश में होगा 19 हजार किलोमीटर सडकों का निर्माण, सभी सडकें 2025 तक बन जाएगीं

साध्वी प्राची ने कहा कि जब तक देश में फतवों पर प्रतिबन्ध नही लगेगा। फतवें जारी करने वालों को फांसी पर नही लटकाया जाएगा। तब तक देश में सुख,शांति अमन चैन नही होगा। साध्वी ने कहा यह १२-१४ साल के लड़कों से हिन्दुओं की हत्या करते हैं। यह सोची समझी साजिश होती है। प्राची ने कहाकि यह लोग देश में दहशत पैदा कर अफगानिस्तान, इराक जैसा माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

मेरठ में 4 दिन पहले हुए एडवोकेट मुकेश शर्मा की हत्या के बाद आज साध्वी प्राची मेरठ में उनके घर पहुंची और उनके परिजनों से मिली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद की जान को खतरा बताते हुए कहा, 'मेरे हरिद्वार आश्रम पर कई बार संदिग्ध लोग देखे गए। हमले की कोशिश की गई। इसलिए सीएम को मुझे सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।'

ये भी देखें : न्यूजट्रैक का एग्जिट पोल हरियाणा और महाराष्ट्र में इतिहास रचेगी भाजपा

फायरब्रांड हिंदू नेता साध्वी प्राची ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान खड़े किए। साध्वी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी हुई है लेकिन पुलिस अधिकारी सरकार की इस नीति को पलीता लगा रहे हैं।

Tags:    

Similar News