बारदानें के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

भैंसवाल रोड पर नई मंडी स्थल में बारदाना व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने;

Update:2018-03-12 12:34 IST

शामली: भैंसवाल रोड पर नई मंडी स्थल में बारदाना व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में आग लगने से लाखों की कीमत का बारदाना जलकर खाक हो गया। हालांकि आग कैसे लगी, ये बात अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है।

ये है पूरी खबर:

- शामली शहर के रेलवे रोड निवासी अजय तायल की बारदानें के दुकान है।

- अजय का मंडी समिति परिसर में बोरी के बारदाने का गोदाम है।

- गोदाम देर शाम बंद किया गया था। रात में गोदाम में रहस्यमय हालातों में आग लग गई।

- आधी रात के बाद गोदाम की खिड़की से धुंआ निकलते हुए देखकर पास में रहने वाले कुछ लोगों में हड़कंप मच गया।

- मामले की सूचना गोदाम के मालिक को दी गई जिसके बाद वो यहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलवाया।

- सूचना पर दमकल विभाग कर्मचारी सुबह लगभग साढ़े चार बजे मौके पर पहुंचे।

- उन्होंने गोदाम के अंदर से धुंआ और आग की लपटें निकलती देखकर गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर पानी फेंकना शुरू किया।

- बारदाने में आग लगने के कारण गोदाम की दीवार व लिंटर प्लास्टर टूट कर गिर गया।

- इसके बाद दमकल कर्मचारी सीढ़ी लगाकर गोदाम की छत पर पहुंचे और वहां हवा क्रास होने के लिए लगाए गए वेंटीलेटर के माध्यम से पानी अंदर पहुंचाया गया।

- कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

- वही अभी तक गोदाम में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।

फायर मैन जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आग लगने का पता नही चल पाया है। हमें तो सुबह 4 बजे सूचना मिली थी। तुरन्त हम अपनी गाड़ी लेकर आए और आग बुझानी चालू कर दी। गोदाम में बिजली का भी कनक्शन नही था।

Similar News