हुई ताबड़तोड़ फायरिंग: पूरा परिवार बनाया गया निशाना, गोरखपुर में खौफनाक घटना

गीडा थाना क्षेत्र के खानीमपुर निवासी रामरक्षा मौर्य पुत्र स्वर्गीय अगरदी मौर्या गांव में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते है। मकान के पीछे दूसरे का खेत है और रामरक्षा ने छत के बरजा के नीचे पिलर खड़ा कर दिया है।

Update: 2020-12-20 10:41 GMT
हुई ताबड़तोड़ फायरिंग: पूरा परिवार बनाया गया निशाना, गोरखपुर में खौफनाक घटना (PC: social media)

गोरखपुर: गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में बदमाशों ने कानून की खूब धज्जियां उड़ाईं। दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों में एक महिला व उसके दो बेटे शामिल हैं। जिला अस्पताल में इलाज करा रही महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

ये भी पढ़ें:किसानों का महामुकाबला: अब गाजियाबाद में सज रहा मंच, हो गई सारी तैयारियां

परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच विवाद करने लगे

गीडा थाना क्षेत्र के खानीमपुर निवासी रामरक्षा मौर्य पुत्र स्वर्गीय अगरदी मौर्या गांव में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते है। मकान के पीछे दूसरे का खेत है और रामरक्षा ने छत के बरजा के नीचे पिलर खड़ा कर दिया है। रविवार की सुबह चार-पांच की संख्या में मनबढ़ रामरक्षा के पिलर के पास पहुंचे और धमकी देने लगे। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच विवाद करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने असलहे से गोली चलानी शुरू कर दी। गोली रामरक्षा की 55 वर्षीय पत्नी गिरजा देवी के सिर में लगी।

ये भी पढ़ें:आखिर जीत गया प्यार: खौफनाक रास्तों से भरा सफर, 7 साल बाद चेहरे पर आई खुशी

साथ ही 25 वर्ष बड़े बेटे भगवंत तथा 18 वर्षीय बेटे यशवंत मौर्या की जांघ में गोली लगी। तीनों के घायल होकर जमीन पर गिरते ही बदमाश भाग खड़े हुए। गांव के लोग घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां गिरजा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद जिला पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। गांव में तनाव बना हुआ है। इंस्पेक्टर गीडा सुनील राय ने कहा कि जमीनी विवाद में गोली चली है। अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। गोली चलाने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News