Firozabad News: दहेज में स्कार्पियो न मिलने पर दूल्हा विवाह की रस्में बीच में छोड़कर भागा, पीड़ित पक्ष ने थाने में दी तहरीर

Firozabad News: इस घटना से दुल्हन बहुत हताश नजर आ रही थी। वह हाथों में मेहदी लगाए 12 बजे तक दूल्हे के लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन जब दूल्हा नहीं आया।

Report :  Brajesh Rathore
Update: 2023-02-10 09:06 GMT

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद नगर के स्टेशन रोड पर एक दूल्हा शादी की रस्में बीच में ही छोड़कर भाग गया। दूल्हे के शादी समारोह से भागने की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। लकड़ी पक्ष ने फोन भी किया लेकिन किसी ने भी फोन नही उठाया। दूल्हे के भागने से लड़कीं पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर युवक बिना शादी किए क्यों भाग गया? पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

रात में भागा दूल्हा

स्टेशन रोड पर के गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। बारात फर्रुखाबाद से आई हुई थी। धूमधाम से घुड़चढ़ी होने के बाद द्वारचार हुआ। जयमाला के साथ ही खाने पीने का कार्यक्रम किया गया। हंसीखुशी माहौल में विवाह हो रहा था। रात में ही बारात की विदाई की गई। दूल्हे के साथ कुछ रिश्तेदार शादी की अन्य रस्मों को लेकर रुक गए, लेकिन मौका लगते ही दूल्हा व उसके परिजन वहां से भाग निकले। जब दुल्हन पक्ष को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। दूल्हे को खोजबीन शुरू हुई। फोन भी किया लेकिन कोई परिणाम नही आया।

थाने में तहरीर दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, दुल्हन के पिता होमगार्ड है, जबकि दूल्हे के पिता रोडवेज विभाग में एटीएस के पद पर तैनात हैं। दुल्हन के पिता का आरोप है कि उन्होंने शादी में 22 लाख रुपए दिए थे, लेकिन जयमाला के बाद स्कार्पियो गाड़ी की मांग करने लगे। जब गाड़ी देने से इंकार कर दिया तो दूल्हा चकमा देकर भाग गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।

दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार

इस घटना से दुल्हन बहुत हताश नजर आ रही थी। वह हाथों में मेहदी लगाए 12 बजे तक दूल्हे के लौटने का इंतजार करती रही, लेकिन जब दूल्हा नहीं आया तो वह घर चली गई। दुल्हन के शादी के सारे अरमान पर तुषारापात हो गया।

Tags:    

Similar News