पुलिस पर ताबड़तोड़ पत्थर: ईंटों से किया गया हमला, फिरोजाबाद में गंभीर स्थिति

घटना फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति की है जहां एक मामले में ग्राम सभा रुधऊ मुस्तक़िल के पूर्व प्रधान बनवारी लाल के न्यायालय से गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए थे।जिसको लेकर लाइन पर चौकी पुलिस पूर्व प्रधान बनवारी लाल को गिरफ्तार करने गई थी।

Update: 2021-01-20 09:21 GMT
दक्षिण भारत के राज्यों में मछली के फार्म में सीसा और कैडमियम की सबसे ज्यादा मात्रा मिली है। जो इंसान के लिए खतरनाक साथ ही जानलेवा है।

फ़िरोज़ाबाद। फिरोजाबाद में एक वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। इस घटना में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका देखकर मुख्य आरोपी फरार हो गया। वही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकिं क्षेत्र की स्थिति काफी भयावह है। जिस पर निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें... पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमलाः सेना के एक्शन से कांपे दहशतगर्द, साजिश नाकाम

पुलिस पर हमला बोल दिया

घटना फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव गढ़ी भक्ति की है जहां एक मामले में ग्राम सभा रुधऊ मुस्तक़िल के पूर्व प्रधान बनवारी लाल के न्यायालय से गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए थे।जिसको लेकर लाइन पर चौकी पुलिस पूर्व प्रधान बनवारी लाल को गिरफ्तार करने गई थी।

पुलिस ने जैसे ही आरोपी को गिरफ्तार किया। अचानक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और जमकर पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में चौकी इंचार्ज आनंद कुमार मामूली घायल हो गए जबकि सिपाही पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।



ये भी पढ़ें...पुजारी की लाश से दहला लखनऊ: ईंट से कुचा गया सिर, मौके पर पहुंची पुलिस-फोर्स

हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

इसी दौरान आरोपी पूर्व प्रधान बनवारी लाल मौका देख कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स गांव भक्ति गढ़ी पहुंचा। और एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घायल सिपाही का मेडिकल परीक्षण करा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वारंटी पूर्व प्रधान बनवारी लाल पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है और एक मामले में न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। जिसमें पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी।

ये भी पढ़ें...SC की दो टूक, दिल्ली में कौन आएगा, तय करे पुलिस, किसान संगठनों में पड़ी फूट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News