Firozabad News: दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बिन दुल्हन लौटी बारात

Firozabad News: दुल्हन ने लगाया आरोप, दूल्हा की दिमागी हालत ठीक नहीं। बोली-अगर उस पर दवाब डाला तो वह जहर खाकर जान दे देगी, लेकिन इससे विवाह नहीं करेगी।

Update: 2023-05-17 20:19 GMT
दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बिन दुल्हन लौटी बारात : Photo- Newstrack

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर के मोहल्ला निवासी एक युवक की बारात थाना क्षेत्र के गांव में गई थी। जैसे ही बारात गांव में पहुंची, तभी कन्या पक्ष के मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जिसकी वजह से विवाह की रस्में सादगी पूर्वक हुईं। बिना बैंड बाजे के बारात चढ़ी और बारौटी हुई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला का कार्यक्रम किया। कन्यादान के समय दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद काफी देर तक पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही घर लौट आई। बारात लौटने की चर्चा नगला झाल में पूरे दिन होती रही।

यादव कॉलोनी निवासी युवक की शादी नगला झाल निवासी युवती के साथ तय हुई थी। मंगलवार को बारात नगला झाल पहुंची। बारात के पहुंचते ही नगला झाल निवासी दुल्हन के मोहल्ले में ही एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में शादी की रस्म सादगी पूर्वक कराने पर सहमति बन गई। बैंड बाजे वालों को लौटा दिया गया।

घुड़चढ़ी भी सादगी पूर्वक हुई और बारौटी और जयमाला का कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हो गया। लेकिन जयमाला के बाद जब दुल्हा और दुल्हन खाने की टेबल पर बैठे तो दुल्हन की सहेलियों ने कुछ हंसी मजाक शुरू कर दी। जिस पर दूल्हा ने उन्हें टोका और कहा कि आपके यहां व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, और आप लोग इस तरह की मजाक कर रहे हैं।

दूल्हे की हरकतें दुल्हन को नहीं आई पसंद

मामला बढ़ता लेकिन वहां मौजूद कुछ सभ्रांत लोगों ने शांत करा दिया। इसके बाद कन्यादान की रस्म शुरू हुई। यहां दुल्हन दूल्हे की हरकतें देख कर बिदक गई और उसने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद बाराती-घराती में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने कहा कि अगर उस पर दवाब डाला तो वह जहर खाकर जान दे देगी, लेकिन इससे विवाह नहीं करेगी। इसके बाद दोनों पक्ष अपने बच्चों की शादी के लिए दूसरा विकल्प खोजने लगे।

बताया जाता है कि दूल्हा पक्ष ने वहीं पास के गांव से ही किसी युवती से विवाह की बात तय की है। बारात लौट आई है, लेकिन दूल्हा और उसके पिता अभी घर नहीं पहुंचे हैं। वह दुल्हन लेकर ही घर आयेंगे। उधर लड़की पक्ष भी दूसरे लड़के की तलाश में जुट गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि मामल उनके संज्ञान में नहीं है।

Tags:    

Similar News