Firozabad News: चंद्रयान-3 अभियान में शामिल वैज्ञानिक के घर मनीं खुशियां, पूरे गांव ने एकत्र होकर बांटी मिठाई

Firozabad News: चंद्रयान अभियान की टीम के सदस्य वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार यादव फिरोजाबाद के गांव टीकरी के रहने वाले हैं। जिन्होंने टीम में काम करते हुए अपना पूरा योगदान दिया। चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद उनके गांव टीकरी में खुशी का माहौल है।

Update: 2023-08-23 15:55 GMT

Firozabad News: चांद पर चंद्रयान-3 के सकुशल पहुंचने के बाद टीम में मौजूद सदस्य धर्मेंद्र कुमार यादव वैज्ञानिक के गांव में जमकर खुशियां मनाई गईं और मिठाई बांटी गई। इस दौरान जमकर भारत माता की जय के नारे लगे।

गांव के स्कूल में एकत्र हुए लोग, मनाया उत्सव

चंद्रयान अभियान की टीम के सदस्य वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार यादव फिरोजाबाद के गांव टीकरी के रहने वाले हैं। जिन्होंने टीम में काम करते हुए अपना पूरा योगदान दिया। चांद पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद उनके गांव टीकरी में खुशी का माहौल है। वहां बने प्राथमिक विद्यालय में इस पूरे कार्यक्रम को गांव के लोगों और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देखा। उनके पिता शंभू दयाल यादव को भी बहुत खुशी है। पूरा गांव अपनी खुशी जाहिर करने में लगा रहा चूंकि चंद्रयान टीम में गांव का बेटा भी शामिल है।

Tags:    

Similar News