Jhansi News: दारु पार्टी के दौरान युवक का कत्ल

Jhansi News: रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में दारु पार्टी के दौरान साथियों ने अपने ही साथी का कत्ल कर दिया। इसके बाद सभी साथी वहां से भाग गए।;

Update:2023-04-13 03:07 IST
झाँसी में अवैध निर्माण हटाने गए लेखपाल की पिटाई- (Photo- Social Media)

Jhansi News: रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में दारु पार्टी के दौरान साथियों ने अपने ही साथी का कत्ल कर दिया। इसके बाद सभी साथी वहां से भाग गए। इस मामले में पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, मगर अब तक हत्या क्यों की गई हैं। इस बारे में अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस भी प्रत्येक बिन्दुओं को लेकर जांच में जुटी हुई है।

Also Read

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी शिवा अहिरवार मुंबई में एक फैक्टरी में काम करता था। उसके साथ गांव का जयहिन्द भी काम करता था। दोनों लोग कुछ दिन पहले छुट्टी पर गांव लौटे थे। शिवा के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की रात शिवा घर पर था, तभी उसका दोस्ट जयहिन्द बाइक से आया और बाइक पर शिवा को बैठाकर अपने साथ ले गया। यह लोग खेत पर पहुंचे। यहां पहले से आधा दर्जन युवक मौजूद थे। यहां बैठे लोगों ने दारु का सेवन किया।

शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर जयहिन्द से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जयहिन्द ने वहां रखी कुल्हाड़ी से शिवा पर ताबड़तोड़ कई बार कर दिए। शिवा का सिर फट गया। यही नहीं, हाथ-गांव में भी गंभीर चोट आ गई। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वहां मौजूद सभी युवक वहां से भाग गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सदर सुश्री प्रज्ञा पाठक, एसओ रक्सा ओम प्रकाश तिवारी मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा फोरेसिंक टीम समेत डॉग स्क्वायज को भी मौके पर बुला लिया गया। इस घटना की लिखित तहरीर मृतक के भाई ने थाने में दी। पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। देरशाम तक पूछताछ जारी थी।

दिल्ली में मजदूरी करते समय ऊंचाई से गिरा युवक, मौत

दिल्ली में मजदूरी करते समय एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में परिजन उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के अलीपुरा थाना क्षेत्र के करतौल में रहने वाला मातादीन दिल्ली में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक पिछले दिनों मातदीन मजदूरी करते समय ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था। उसे दिल्ली में उपचार दिया गया। लेकिन आराम नहीं लग रहा था। परेशान होकर उसे झाँसी लाया गया। यहां उपचार के लिए उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बोरी लेने खेत से घर आ रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, उपचार के दौरान मौत

झांसी। फसल भरने के लिए बोरी लेने खेत से घर आ रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

झांसी जिले में मोंठ थानान्तर्गत ग्राम अमरा में रहने वाला लगभग 48 वर्षीय संतोष कुमार दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। परिजनों के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले वह दिल्ली से अपने गांव आया था। गांव में उसकी फसल की कतराई चल रही थी। जिसे देखने के लिए रात्रि में वह खेत पर गया था। जहां फसल भरते समय बोरी कम पड़ गई। जिस कारण बोरी लेने वह खेत से घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रास्ते में उन्हें टक्कर मार दी। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरु कर दी है।

सड़क हादसे में किसान की मौत

सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा निवासी संतोष सिंह राजपूत मंगलवार को वह खेत पर गया था। वह खेत से पैदल घर लौट रहा था। गांव के बस स्टैंड पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि देररात मोंठ थाना पुलिस गश्त कर रही थी, तभी रास्ते में संतोष की लाश नजर आई। इसकी सूचना पुलिस ने गांव के प्रधान को दी। गांव के लोग वहां पहुंचे तो उसकी शिनाख्त की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News