Garautha MLA: Newstrack से बोले विधायक जवाहर लाल राजपूत-क्षेत्र की पानी की किल्लत होगी दूर

Garautha MLA: क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि किसानों की समस्या के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं,

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-04-16 11:48 GMT

विधायक जवाहर लाल राजपूत: Photo - Social Media

Garautha MLA: विधायक जवाहर राजपूत (MLA Jawahar Lal Rajput) ने कहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिस तरह जनता ने मुझे दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Newstrack से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गरौठा, गरसरायं के लिए पेयजल की समस्या का निदान करने के लिए 85 करोड़ की लागत से जलापूर्ति के लिए कार्य किया जा रहा है। हर-धर में नल लगवाये जा रहें है। पाइप लाइन योजना (pipeline plan) से जलापूर्ति की जा रही है। जिससे कि विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के हर व्यक्ति को पानी उपलब्ध हो सके। हाल ही में 10 करोड रूपया जलापूर्ति के लिए उपलब्ध इससे कार्य पूरा किया जा रहा है।

बढ़वार झील से लगभग 100 गांव को जोड़ा जा रहा

इसी तरह किसानों के लिए बढ़वार झील से पानी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। गुरसरांय नहर टैल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह किसानों के खेतों को पानी दिलवाए जाने के लिए बढ़वार झील से लगभग 100 गांव को जोड़ा जा रहा जिससे किसानों को निश्चित लाभ हो और किसानों की आय बढ़ेगी जिससे किसान परिवार सुख हाल होंगे।

गरौठा-समथर क्षेत्र से विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि किसानों को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। सौर्य ऊर्जा प्लांट,बिजली की व्यवस्था की गई। उन्होंने का कि किसानों को किसान फीटर से बिजली दिलवाई जायेगी। इससे किसानों निजी ट्यूबैल के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों को लाभ होगा।

किसानों की समस्या समाधान के लिए हम हमेशा तत्पर- क्षेत्रीय विधायक

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि किसानों की समस्या के लिए हम हमेशा तत्पर रहते है जब विधायक भी नहीं था उस समय भी किसानों की हर समस्या का पूरा करने को प्रयासरत रहे थे और उसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिला। क्षेत्र की जनता ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत दिलवाई इसका श्रेय क्षेत्र की जनता की जाता है योगी, मोदी के शासन में विकास की योजना जो चलाई जा रही उसका लाभ भी लोगों पर्याप्त रूप से मिल रहा है।

उपचार खेतों को पानी मुहैया कराया जाएगा

उन्होंने कहा कि गरौठा क्षेत्र जिला मुख्यालय से 100 किलो मीटर की दूरी पर है इसलिए लोगों को जाने आने में काफी समय लगता है। क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का उच्च स्तरीय प्रयास किया जा रहा है। गरौठा व बामौर, में स्वास्थ्य केन्द्र पर योग्य चिकित्सक के साथ डिजिटल एक्स रे मशीन एवं अन्य जाँच की भी उपलब्ध कराईं जायेगी। इससे बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सकेगा और आने जाने की समस्या भी नहीं रहेगी। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। हर गाँव को सड़क, पानी, उपचार खेतों को पानी मुहैया कराया जाएगा।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022


Tags:    

Similar News