गौतमबुद्ध नगर से ऐसे पकड़ा गया 65 लाख का लुटेरा

जनपद गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में 65 लाख की लूट में वांछित चल रहे एक बदमाश को जारचा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2019-06-01 14:35 GMT

लखनऊ: जनपद गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में 65 लाख की लूट में वांछित चल रहे एक बदमाश को जारचा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें...गौतमबुद्धनगर: यमुना प्राधिकरण द्वारा की जा रही वसूली को चुनौती

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बंदूक के बल पर एक बदमाशा ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीन ली है। पुलिस ने वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

इसी कड़ी में एक मोटरसाइकिल सवार को रोकने का संकेत किया गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें...चुनाव में प्रचंड जीत के बाद योगी कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए ये फैसले

आरोपित बदमाश का नाम शाहिद (30) है। एसपी ग्रामीण के अनुसार आरोपित बदमाश ने जारचा थाना क्षेत्र में पिछले हफ्ते हुए 65 लाख की लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसके पास से 70 हजार रुपये की नकदी और अवैध हथियार इत्यादि बरामद हुए है। शाहिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है।

ये भी पढ़ें...डीएम गौतमबुद्ध नगर ने नाइजीरियाई डेलीगेशन से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

Tags:    

Similar News