Ghaziabad News: युवकों को डेट पर बुलाकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, 3 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक लड़का डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिला। लड़की ने उसे एक कैफे में बुलाया। लड़का पहुंचा और उसने कोल्डड्रिंक ऑर्डर की इसके बाद कुछ बात हुई, फिर बिल आया- करीब 17 हजार रुपए का।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-24 22:08 IST

युवकों को डेट पर बुलाकर ठगने वाले गैंग का खुलासा, 3 लड़के और 5 लड़कियां गिरफ्तार: Photo- Newstrack

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में डेटिंग एप के जरिए नौजवानों को ठगने का मामला सामने आया है। कहानी शुरू होती है, 'एक लड़का डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिला। लड़की ने उसे एक कैफे में बुलाया। लड़का पहुंचा और उसने कोल्डड्रिंक ऑर्डर की इसके बाद कुछ बात हुई, फिर बिल आया- करीब 17 हजार रुपए का।" इस ठगी की जानकारी जब पुलिस को हुई तो कौशांबी थाना की पुलिस ने छापा मारकर गैंग का खुलासा करते हुए तीन लड़के और पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

कोल्डड्रिंक का बिल आया 17 हजार रुपए

बता दें कि यह मामला कौशांबी थाना अंतर्गत टाइगर कैफे का है जहां सिर्फ कोल्डड्रिंक ऑर्डर करने पर जब 17 हजार रुपए का बिल आया तो लड़के के होश उड़ गए जिसके बाद लड़के ने सवाल किया कि इतना बिल क्यों? फिर क्या था इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही खतरनाक है। इतना पूछने पर उस लड़के को बंधक बना लिया गया। तब लड़के को पता चला कि उसे ट्रैप करके वहां बुलाया गया था। लड़की और कैफे वाले मिलकर धमकाने लगे, 50 हजार रुपए मांगने लगे।

गिरोह लोगों को फंसाकर पैसे लूटने का काम करता है 

जैसे-तैसे लड़के ने अपने दोस्त को कॉल किया। दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर लड़का छूट पाया। पुलिस ने छापेमारी की इस कार्रवाई में मौके से 5 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये गिरोह लोगों को ऐसे ही फंसाकर लूटने का काम करता था।

Tags:    

Similar News