Ghazipur News: अखिलेश यादव बोले- "देश के युवाओं को अग्नि वीर के नाम पर ठगा गया"

Ghazipur News: अखिलेश यादव ने पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग लोकसभा के लिए अभी से तनमन से लग जाये। उन्होंने कहा कि होने वाला लोकसभा चुनाव हम लोगों के लिए एक चुनौती है।

Report :  Rajnish Mishra
Update: 2024-01-06 14:46 GMT

Ghazipur News (Pic:Newstrack)

Ghazipur News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के हैदरगंज पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बलिया जाते हुए भव्य स्वागत किया। बतादें की अखिलेश यादव लखनऊ से पुर्वांचल एक्सप्रेसवे से सड़क मार्ग द्वारा बलिया में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के त्रयोदश में जा रहे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व जंगीपुर विधायक विरेंद्र यादव, विधायक जयकिशन साहु, महेन्द्र चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

आगामी लोकसभा चुनाव में तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकना लक्ष्य

अखिलेश यादव ने पुर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग लोकसभा के लिए अभी से तनमन से लग जाये। उन्होंने कहा कि होने वाला लोकसभा चुनाव हम लोगों के लिए एक चुनौती है। ये चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। आज देश का भविष्य खतरे में है। इस सरकार ने देश के युवाओं के साथ धोखा किया। किसानों को ठगने का काम किया।

उन्होंने कहां का आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। अखिलेश यादव ने समाजवादियों को संबोधित करते हुए कहां कि भाजपा की सरकार केवल बरगलाने का काम करती है। ये सरकार नफरत की बीज बोती है। हम लोगों को तन मन से लग कर इस सरकार को इस बार के चुनाव में सबक सिखाना है।

देश के युवाओं को सरकार ने ठगा

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की इस सरकार में बेरोजगारी है। महगांई चरम सीमा पर है। देश के भविष्य कहे जाने वाले युवा इस सरकार में बेरोजगार घुम रहे है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को अग्नि वीर के नाम पर ठगा गया। अब इस सरकार को सबक सिखाने का काम यहीं युवा करेंगे ।

Tags:    

Similar News