अलीगढ़ में बड़ा हादसा: शॉपिंग मॉल में चीख पड़े लोग, युवती की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

Aligarh News: युवती मॉल घूमने आई थी। तभी संदिग्ध परिस्थिति में वह मॉल से नीचे गिरकर गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने दम तोड़ दिया।

Written By :  aman
Update: 2022-05-03 12:39 GMT

प्रतीकात्मक फोटो 

Aligarh News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शॉपिंग मॉल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार यह युवती मॉल घूमने आई थी। तभी संदिग्ध परिस्थिति में वह मॉल से नीचे गिरकर गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां युवती ने दम तोड़ दिया। अचानक हुए इस हादसे के बाद शॉपिंग मॉल में अफरा- तफरी का माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना यूपी के अलीगढ़ जिले की है। उक्त युवती के बारे में बताया जाता है कि वह आज, मंगलवार को शहर के एक शॉपिंग मॉल घूमने आई थी। घूमते-घूमते वह मॉल की चौथी मंजिल पर चली गयी। इसी दौरान अचानक वह नीचे आ गिरी।

युवती के गिरने की खबर मिलते ही शॉपिंग मॉल में चारों तरफ अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल लड़की ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अलीगढ़ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ये जानने का प्रयास कर रही है कि जब लड़की मालमें आई थी, क्या उस वक्त उसके साथ कोई अन्य था। अगर हां, तो वह घटना के समय कहां था आदि-आदि।

फिलहाल, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह कुछ बता सकती हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शॉपिंग मॉल के सीसीटीवी फुटेज आदि से शायद कोई सुराग हाथ लगे।

Tags:    

Similar News