Girl kidnapped In Basti: बस्ती में दिनदहाड़े लड़की को किया अगवा, इलाके में हड़कंप

Girl kidnapped In Basti: अपराधियों ने दिनदहाड़े बस्ती जिले में एक लड़की को अगवा कर लिया। लड़की घर से कुछ दूर पानी भरने गई थी, तभी कार से आए अपराधियों ने लड़की का अपहरण कर लिया।

Report :  Amril Lal
Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2022-06-11 15:10 IST

बस्ती जिले में दिनदहाड़े लड़की को किया अगवा: Design Photo - Newstrack

Girl kidnapped In Basti: उत्तर प्रदेश (Crime In Uttar Pradesh) में अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधियों ने दिनदहाड़े बस्ती (Basti) जिले में एक लड़की को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की घर से कुछ दूर पानी भड़ने गई थी, तभी कार से आए अपराधियों ने लड़की का अपहरण कर लिया।

घटना जिले के परसुरामपुर थाना क्षेत्र (Parasurampur Police Station Area) में स्थित अमोलीपुर बाजार की है। दिनदहाई हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अब तक अपहरण का केस दर्ज नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय लड़की शनिवार सुबह 6-6.30 बजे के करीब अपने घर से दूर पानी भरने गई थी। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार होकर आए बदमाशों ने लड़की को जबरन कार में खींचा और उसे लेकर फरार हो गए। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

पुलिस ने लड़की के पिता के तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। इसके अलावा स्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई होगी।

बस्ती में ऐसी कई घटनाएं पहले भी

लेकिन हकीकत में अभी तक पुलिस के पास लड़की का कोई सुराग नहीं है। न ही पुलिस अभी तक इस घटना में शामिल किसी अपराधी तक पहुंच पाई है। बता दें कि बस्ती की ऐसी कई घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं।

पूर्वी यूपी के इस जिले में बीते माह ही एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो नाबालिकों ने मिलकर एक 21 वर्षीय लड़की का किडनैप कर लिया था और फिर उसका गैंगरेप भी किया। घटना बस्ती जिले के भादेश्वर नाथ थाना क्षेत्र में हुई थी। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और आरोपितों ने नदी में फेंक कर हत्या का प्रयास किया। 

Tags:    

Similar News