Barabanki News: बेवफाई से नाराज प्रेमी ने खेला खूनी खेल, प्रेमी की जुबानी कत्ल की खौफनाक कहानी

Barabanki News: बाराबंकी जिले में 3 दिन पहले एक अज्ञात लड़की की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज घटना का खुलासा किया है।

Report :  Syed Raza
Update: 2022-11-07 12:42 GMT

Barabanki News: बाराबंकी जिले में 3 दिन पहले एक अज्ञात लड़की की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज घटना का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की बेवफाई से नाराज होकर प्रेमी ने इस हत्या को अंजाम दिया था। मृतक लड़की और प्रेमी दोनों सीतापुर जनपद के रहने वाले थे। यह दोनों दो हफ्तों से लखनऊ में एक साथ रह रहे थे। इसी दौरान लड़की की बेवफाई के बारे में प्रेमी को पता चल गया। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से प्रेमी लड़के ने बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र में ले जाकर एक सुनसान जगह पर प्रेमिका का ब्लेड से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव को ईंट से कुचलकर पहचान छुपाने की कोशिश की थी।

अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद बाराबंकी पुलिस एक्टिव हुई और 3 दिन के अंदर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी घटना बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना अंतर्गत उमरा औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां 4 नवंबर की सुबह एक अज्ञात युवती का गला कटा हुआ शव देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया था।

बाराबंकी पुलिस ने लड़की के पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था

मौके पर पहुंची कुर्सी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद पुलिस अज्ञात युवती की पहचान में जुटी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी बाराबंकी पुलिस ने लड़की के पहचान के लिए पोस्ट की थी। खोजबीन करने के दौरान पुलिस को लड़की की शिनाख्त सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई।

मृतक लड़की की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस घटना का खुलासा करने में लग गई। 3 दिन के अंदर ही पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वह भी सीतापुर जनपद के महमूदाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है लड़की दो हफ्ते पहले अपने घर से लखनऊ आ गई थी और अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रेमी ने बताया है कि हम लोग साथ रह रहे थे। इसी दौरान लड़की किसी और लड़के से बात कर रही थी। इसी से नाराज होकर हमने लड़की की ब्लड से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी है।

सीतापुर जनपद के ही महमूदाबाद क्षेत्र के दोनों

घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि 3-4 नवंबर की रात्रि में एक लड़की की लाश मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गहनता से छानबीन की गई। जिसके बाद मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात में इसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसमें पता चला कि मृतक लड़की सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। 25 नवंबर को यह लड़की घर से निकल गई थी और घर से कुछ सामान भी लेकर गई थी। जिसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि सीतापुर जनपद के ही महमूदाबाद क्षेत्र का एक लड़का है।

ब्लेड से गला काटकर की हत्या

जब उसको पकड़ कर पूछताछ की गई तो पता चला कि यह लड़का लड़की से बहुत ज्यादा प्यार करता था। लड़की से इसका किसी तरह का विवाद हो गया था। बाइक से आने के दौरान उसी घटनास्थल पर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और वही पड़े ईंट से भी उसके सिर पर वार किया गया था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags:    

Similar News