Gorakhpur Mandir Hamla: गोरखनाथ मंदिर हमला, क्या हुआ था और कौन है दोषी अहमद मुर्तजा अब्बास

Gorakhpur Mandir Hamla: गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी जवानों पर हमले करने के मामले में अहमद मुर्तजा को आज 30 जनवरी 2023 को सजा सुनाई जा सकती है।

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-01-30 08:54 IST

 गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला दोषी अहमद मुर्तजा अब्बास (Pic: Social Media)

Gorakhpur Mandir Hamla: गोरखपुर के विश्व प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। मंदिर में तैनात पीएसी जवानों पर हमले करने के मामले में अहमद मुर्तजा को आज 30 जनवरी 2023 को सजा सुनाई जा सकती है। बता दें कि 3 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर में तैनात पीएसी के जवानों पर मुर्तजा ने बांका से हमला करके घायल कर दिया था। जिससे मंदिर परिसर में हडकंप मच गया था। पीएसी के जवानों ने मुर्तजा पर असलहा भी छीनने का आरोप लगाया था। लेकिन, मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मुर्तजा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। 

हमले वाले दिन मंदिर में क्या हुआ था?

3 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान अनिल कुमार पासवान पर अहमद मुर्तजा ने अचानक बांके से हमला करके घायल कर दिया था। जिसके बाद गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीएसी जवान अनिल कुमार पासवान ने बताया था कि अहमद मुर्तजा ने अचानक से बांके से हमला कर दिया था, जिसके बाद वह घायल हो गया था। इसके अलावा उसकी राइफल भी छीनने का प्रयास किया गया था। उनका राइफल सड़क पर गिर गया था। उन्हे बचाने के लिए दूसरा जवान आया थो जान से मारने की नीयत से उस पर भी मुर्तजा ने बांके हमला कर दिया था।  

कौन है दोषी अहमद मुर्तजा अब्बास?

गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के जवानों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बास मूल रुप से गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन्स पार्क रोड स्थित सिटी माल के सामने वाली गली में अब्बासी नर्सिंग होम के पास का रहने वाला है। अहमद मुर्तजा के पिता का नाम मुनीज मुर्तजा है। उसने आईआईटी मुंबई से 2015 में कैमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। हमले के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने मुर्तजा को गिरफ्तार किया था उस समये उसके पास लैपटाप, पैनकार्ड, और एयरलाइंस का टिकट बरामद हुआ था। गिरफ्तार के बाद पूरे प्रकरण में अहमद मुर्तजा से लगभग 2000 प्रश्न पूछे गये थे, लेकिन उसने सभी का लगभग एक ही जवाब दिया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

Tags:    

Similar News