हमला गोरखनाथ मंदिर में: अल्लाह हू अकबर के लगे नारे, आरोपी IIT मुंबई से ग्रेजुएट

Gorakhpur News: फिलहाल पुलिस उसे पकड़ कर अपनी गिरफ्त रखी है, उससे पूछताछ की जा रही है की उसका हमले के पीछे मकसद क्या था. उसके साथ और कौन-कौन लोग हैं इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Published By :  aman
Update: 2022-04-04 05:30 GMT

गोरखनाथ मंदिर में मो. मुर्तजा ने किया हमला

Gorakhpur News: गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा को तोड़ने का एक युवक ने जबरन प्रयास किया। एक धार्मिक नारे लगाते हुए युवक पहले सुरक्षाकर्मियों से भिड़ा। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो पीएसी जवान भी घायल हुए हैं। फिलहाल वहां मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मियों ने उसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी की।

|फिलहाल पुलिस उसे अपनी गिरफ्त रखी है। उससे पूछताछ की जा रही है की उसका हमले के पीछे मकसद क्या था। उसके साथ और कौन-कौन लोग हैं। क्योंकि, गोरखनाथ मंदिर काफी सेंसिटिव है। यहां के पीठाधीश्वर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

क्या है मामला? 

यह घटना रविवार देर शाम की है। जब लोग छुट्टियों के दिन में गोरखनाथ मंदिर घूमने आए थे। उसी वक्त एक युवक वहां पहुंचता है और मुख्य गेट पर धार्मिक विशेष नारे लगाते हुए अंदर जाने का प्रयास करता है। उसके नारों को सुनकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो जाते हैं। जब उसे रोकने का प्रयास करते हैं, तो हमलावर को जाता है। उसके पास धारदार हथियार थे। जिससे पुलिस वाले भी डर कर पीछे हटते हैं। फिर, वह अंदर घुसने की कोशिश करता है। पुलिस वालों ने उसे रोकने के लिए पत्थर चलाना शुरू किया। वह भी ईंट-पत्थर से वार करने लगता है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग भी उसे पकड़ने में लग जाते हैं। काफी मशक्कत के बाद से दबोच लिया गया।

आखिर क्या है मकसद? 

युवक की लोगों ने जमकर पिटाई भी की। लेकिन, अब सबसे बड़ा सवाल है कि युवक का इस तरह से वहां आने और पुलिसवालों पर हमला करने का मकसद क्या था? इसके पीछे और कौन से लोग हैं? यह भी जांच एजेंसी जानने का प्रयास कर रही है। युवक के पास से मोबाइल,लैपटॉप बरामद हुआ है। वह गोरखपुर के सिविल लाइन का रहने वाला है।

आईआईटी मुंबई से है ग्रेजुएट

हमलावर युवक का नाम मोहम्मद मुर्तजा है। वह आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएट है। इतनी अच्छी पढ़ाई करने के बाद आखिर उसका इस तरह से हमला करने के पीछे का इरादा क्या था। अब यही बड़ा सवाल बन गया है। पुलिस इसकी भी तहकीकात में लगी है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। उसके लैपटॉप और मोबाइल भी खंगाले जा रहे हैं। कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं। क्योंकि, गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा का कड़ा पहरा होता है, उसके बावजूद इस तरह की घटना होना अपने आप में बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है।

Tags:    

Similar News