CM योगी ने प्रदर्शनकारियों पर साधा निशाना, कहा- कुछ लोग पाक की भाषा बोल रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृकति सभागार में गुरु श्रीगोरक्षनाथ स्कूल एवं कालेज आफ नर्सिंग के दीप प्रज्व्लन और शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

Update: 2020-01-30 11:10 GMT

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृकति सभागार में गुरु श्री गोरखनाथ स्कूल एवं कालेज आफ नर्सिंग के दीप प्रज्व्लन और शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्युक्षता करते हुए उन्होंंने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में सड़क पर बैठे लोगों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे लोगों को जागरूक करना होगा, जो चौराहे पर खड़े किसी भ्रमित करने वाले युवक की बातों पर विश्वारस कर उनके पीछे हो लेते हैं। कुछ लोग जो सड़क पर बैठकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे लोगों की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। देश के प्रबुद्ध और जागरूक लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें: इंटरनेट का असली मालिक कौन, आखिर किसके हाथ में है इसका पावर?

नर्सिंग चिकित्सा सेवा की रीढ़ है- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नर्सिंग चिकित्सा सेवा की रीढ़ है। मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना इस पेशे का मुख्य उद्देश्य है। यही इस सेवा शपथ समारोह का सार है। शत-प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी लेने वाला कोई क्षेत्र है तो वो नर्सिंग का है। देश और दुनिया में सरकारी और गैर सरकारी संस्थान में नर्सिंग प्रशिक्षुओं की मांग है।

नर्सिंग पेशे में मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर सकें, इसके लिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। सामुदायिक, प्राथमिक और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़े कार्य सरकार ने किए हैं। कई मेडिकल कालेज खोले जा रहे हैं। आजादी के समय से केवल 12 मेडिकल कालेज खुले थे। 2016 के बाद वर्तमान में 15 मेडिकल कालेज 3 साल में खुलवाए। 28 मेडिकल कालेज खोल रहे हैं। Aiims में ओपीडी भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: जामिया फायरिंग मामले में युवक की हुई पहचान, पुलिस ने किया ये बड़ा खुलासा

आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 करोड़ लोगों को मिल रही सुविधा

नए मेडिकल कालेज और aiims जब पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे, तो सरकार को ही नर्सिंग स्टाफ की बड़े पैमाने पर जरूरत होगी। 18 जिले ऐसे हैं जहां मेडिकल कालेज नहीं हैं। हम वहां भी मेडिकल कालेज ला रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 6 करोड़ लोगों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुविधा योजना है। 5 लाख रु तक की स्वास्थ्य सुविधा कोई गरीब भी पा सकेगा। वो इससे दवा भी ले सकता है। हम शासन की योजनाओं को समझें और उसे जन-जन तक पहुंचाएं। बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है।

गरीब और जरूरतमंद लोग 108 और 102 की सेवा ले सकते हैं

गरीब और जरूरतमंद लोग 108 और 102 की सेवा ले सकते हैं। हम प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी है कि हम ऐसे लोगों को इसके बारे में बताएं। हर बड़े जनपद में 4 और जिले में 3 लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस उपलब्ध है। इसकी जानकारी गरीब और ऐसे लोगों को उपलब्ध कराना है जिसे जानकारी नहीं है। यही उसकी बड़ी सेवा होगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली नहीं बल्कि भारत के इस शहर का ट्रैफिक है नंबर-1 पर, सर्वे में हुआ खुलासा

हम भी ऐसे लोगों के पीछे भागने लगते हैं। जो चौराहे पर खड़े होकर कुछ भी बोलने लगते हैं। नागरिकता कानून इसका उदाहरण है। नागरिकता कानून को लेकर सडक पर ऐसे लोग दिल्ली में आ गए हैं, जिन्हें इसके बारे में जानते ही नहीं हैं। एक रिपोर्टर ने पूछा कि नागरिकता कानून क्या है। तो वे बता नहीं पाए। कहे कि इसके बिरोध में आये हैं। कुछ मोहल्ले के लोग आए थे, तो वे भी चले आये।

हम जागरूक लोगों का फर्ज है कि लोगों को नागरिकता कानून को लेकर दिग्भर्मित होने से बचायें। आजादी के समय महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में जो लोग रह गए हैं। उनके लिए भारत मे उनके लिए द्वार खुले हैं। वे हिन्दू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध और जैनी सबको यहाँ भारत में बराबर का हक है। कुछ लोग जो सड़क पर बैठकर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। ऐसे लोगों की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। देश के प्रबुद्ध और जागरूक लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।

यह भी पढ़ें: शाहीन बाग में उतरेंगे योगी आदित्यनाथ, मुस्लिम इलाकों में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

Tags:    

Similar News