कोलकाता और दिल्ली के हवाई रूट से जुड़ा गोरखपुर, पूर्वांचल पकड़ेगा विकास की रफ्तार

गोरखपुर से दिल्ली और कोलकाता के जुड़ जाने क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन का क्षेत्र विस्तारित होगा। इस तरह यह बहु प्रतीक्षित फ्लाइट गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह वायु सेवा सस्ती होगी और आम लोगों के लिए आसानी से सुलभ होगी।

Update: 2016-10-04 13:45 GMT

गोरखपुर: मंगलवार को गोरखपुर से कोलकाता और दिल्ली की हवाई सेवा शुरू हो गई। कोलकाता के लिए 26 साल बाद दोबारा हवाई सफर शुरू हुआ है, तो दिल्ली के लिए भी स्पाइस जेट की इस सेवा को विस्तार मिला है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस सेवा का उद्घाटन किया।

मांग हुई पूरी

-गोरखपुर से दिल्ली और कोलकाता की हवाई सेवाएं शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी।

-स्पाइस जेट की इस उड़ान में 78 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इसका किराया लगभग 32 सौ रूपए होगा।

-यह फ्लाइट कोलकाता से गोरखपुर होकर दिल्ली तक और दिल्ली से गोरखपुर होते हुए कोलकाता के बीच चलेगी।

विकास में रफ्तार

-गोरखपुर से दिल्ली और कोलकाता के जुड़ जाने क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन का क्षेत्र विस्तारित होगा।

-इस तरह यह बहु प्रतीक्षित फ्लाइट गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

-यह वायु सेवा सस्ती होगी और आम लोगों के लिए आसानी से सुलभ होगी।

ये हैं टाइमिंग्स

-स्पाइस जेट फ्लाइट न. एस.जी.-3271 कोलकाता से 11.40 पर चलेगी और गोरखपुर दोपहर बाद 1.30 बजे पहुंचेगी।

-गोरखपुर से स्पाइस जेट फ्लाइट न. एस.जी.-3274 अपराह्न 1.50 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी और शाम 3.45 पर दिल्ली पहुंचेगी।

-नई दिल्ली से स्पाइस जेट फ्लाइट न. एस.जी.-3273 का दूसरा विमान नई दिल्ली से 12.25 बजे चल कर दोपहर बाद 2.10 बजे गोरखपुर पहुंचेगा।

-स्पाइस जेट फ्लाइट न. एस.जी.-3272 गोरखपुर से अपराह्न 2.40 बजे कोलकाता के लिए टेक ऑफ लेगी और शाम 4.15 पर कोलकाता पहुंचेगी।

सबके लिए फ्लाइट

-नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने फ्लाइट के शुभारंभ के बाद कहा कि इस फ्लाइट से हवाई चप्पल वाले भी सफर कर सकेंगे।

-उन्होंने कहा कि हमारी यही कोशिश है कि पूर्वांचल की जनता कम किराए में हवाई सफ़र कर सके।

-जयंत सिन्हा ने कहा कि इसके बाद हम और भी फ्लाइट्स गोरखपुर से शुरू करना चाहते हैं।

-उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल के विकास को लेकर खासा गंभीर हैं।

आगे स्लाइड में देखिए कुछ और फोटोज...

 

 

 

Tags:    

Similar News