Gorakhpur: BJP नेताओं ने काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस, बोले-यह पद लोलुपता का परिणाम

Gorakhpur: गोरखपुर क्लब में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है।

Update: 2024-08-14 12:29 GMT

भाजपा नेताओं ने काली पट्टी बांध निकाला मौन जुलूस (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई गोरखपुर द्वारा संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर अमृत कला वीथिका गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में प्रदर्शनी भी लगी, जिसका अवलोकन क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस विभीषिका में दर्द झेलने वाले और अपना बलिदान देने वाले भारतीयों का दर्द आज भी जीवंत है। कहा कि पद लोलुपता के स्वार्थ में भारत का विभाजन हुआ और देश के लोगों को विभीषिका का दंश झेलना पड़ा। इस समय भी कांग्रेस अपने फायदे की राजनीति कर रही थी और आज भी कर रही है। कांग्रेस आज भी अपने विदेशी आकाओं के सपने को पूरा करने के लिए भारत को खंडित करने में लगी है। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बंटवारे के कारण लाखों परिवार बेघर हो गए। लाखों की संख्या में लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

संगोष्ठी को विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, डॉ.विमलेश पासवान व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। संचालन महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने व आभार व्यक्त जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने किया। प्रमुख रूप से पुष्प दंत जैन, महामंत्री अच्युतानंद शाही, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, अभियान प्रमुख व महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय, सह प्रमुख मनोज अग्रहरि, रणविजय सिंह मुन्ना, मंत्री अजय श्रीवास्तव, रमेश प्रताप गुप्ता, महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, सबल सिंह, डॉ. सत्येंद्र सिंन्हा, डॉ. नवीन पाण्डेय बच्चा, दयानंद शर्मा, अवधेश अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, आनंद अग्रहरि, गौरव तिवारी,आरडी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय मणि त्रिपाठी, सतसुकृत, आनंद अग्रहरि,कृष्ण कुमार, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश चंद्र गुप्ता, सुरेन्द्र चौबे, मीना श्रीवास्तव, रत्नेश मौर्य, रागिनी, सत्यार्थ मिश्रा, मनीष कांत ओझा, पियूष मिश्रा, प्रखर पाण्डेय,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गोरखपुर क्लब से निकाला गया मौन जुलूस

संगोष्ठी के उपरांत गोरखपुर क्लब से होते हुए हरिओम नगर चौराहे से जिला पंचायत रोड होते हुए कचहरी चौराहा से गांधी प्रतिमा टाउनहॉल पर मौन जुलूस निकाला गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की अगुवाई में निकले मौन जुलूस में विधायक प्रदीप शुक्ला, महेंद्र पाल सिंह, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी,महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News