मिट्टी खनन कर तेज रफ्तार में भाग रहे डंफर ने भाई-बहन को रौंदा, भड़के लोगों ने किया रास्ता जाम

Gorakhpur: सहजनवा में मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं लगने का नतीजा यह है कि यहां रोज हादसे हो रहे हैं। रविवार की सुबह सहजनवां क्षेत्र में तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई।

Update: 2024-06-09 10:32 GMT

गोरखपुर में तेज रफ्तार में भाग रहे डंफर ने भाई-बहन को रौंदा (न्यूजट्रैक)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहजनवा में मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं लगने का नतीजा यह है कि यहां रोज हादसे हो रहे हैं। रविवार की सुबह सहजनवां क्षेत्र में तेज रफ्तार डंफर की चपेट में आने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक रास्ता जाम किये रखा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कैरेडीह निवासी महेश कुमार मुंबई में काम करते हैं। करीब दस दिन पहले महेश परिजनों के साथ गांव आए हैं। रविवार की सुबह उनकी बेटी सुधा और 15 वर्षीय पुत्र विक्की पड़ोस के युवक आतिश के साथ बाइक से सहजनवां थाना क्षेत्र के तेनुहारी शुक्ल जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास कस्बा के जिगिना ओवर ब्रिज के पास हाइवे किनारे तेज रफ्तार डंफर ने पीछे से बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। जोरदार ठोकर से विक्की और सुधा डंफर के पहिया के नीचे आ गए। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा अतीश दूर जाकर गिर कर घायल हो गया। घटना के बाद डंफर चालक वाहन लेकर भाग गया। सुधा बारहवीं तथा विक्की दसवीं में पढ़ाई करता था।

रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे। लोगों ने आरोप लगाया कि मिट्टी खनन करने वाले डंफर काफी तेज रफ्तार से चला रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों को समझाने सीओ गीडा अनुराग सिंह पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए सहजनवां, गीडा और हरपुर बुदहट पुलिस ने मोर्चा संभाला। करीब 4 घंटे में ग्रामीणों ने पांच बार जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा का शांत कराया। सीओ गीडा अनुराग सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ठोकर मारकर भाग गया डंफर चालक

सहजनवा थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे जिगिना ओवर ब्रिज के पास रविवार को तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार सगे भाई बहनों को रौंद कर भाग गया। लोगों का कहना है कि पूरे गोरखपुर में मिट्टी खनन का काम तेजी जा रहा है। बड़ी मात्रा में मिट्टी गीडा क्षेत्र में जा रहा है। जहां औद्योगिक भूखंडों के गड्ढों को मिट्टी से भरा जा रहा है।

Tags:    

Similar News