Gorakhpur News; : प्रेस क्लब चुनाव में 28 प्रत्याशी मैदान में, 24 जनवरी को शाम 6 बजे के बाद आएगा परिणाम
Gorakhpur News जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की प्रबंध समिति का चुनाव 24 जनवरी को होगा। मतदान 24 जनवरी को सुबह आठ से तीन बजे तक होगा। मतगणना का काम उसी दिन तीन बजे से शुरू होगा और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।;
Gorakhpur Journalists Press Club Election of management committee of on 24 January ( Pic- Social- Media)
Goarkhpur News: गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की प्रबंध समिति का चुनाव 24 जनवरी को होगा। मतदान 24 जनवरी को सुबह आठ से तीन बजे तक होगा। मतगणना का काम उसी दिन तीन बजे से शुरू होगा और देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दावेदार अखबार के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों पर वोटरों से समय से पहुंचकर वोट करने की मनुहार की जा रही है।
कार्यकारिणी के छह पदों और तीन कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 28 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 712 है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी-रितेश कुमार मिश्र, कुंदन उपाध्याय, मनोज कुमार यादव, अतुल मुरारी तिवारी चुनाव मैदा न में हैं। सभी प्रत्याशी खुद को लड़ाई में आगे बताकर वोटरों को रिझा रहे हैं। रितेश मिश्रा पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं कुंदन उपाध्याय निवर्तमान कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे हैं।
उपाध्यक्ष पद पर धनेश कुमार, भूपेन्द्र द्विवेदी, वागीश चंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, यतीन्द्र कुमार मिश्र, पंकज कुमार श्रीवास्तव और हेमंत कुमार तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष के दावेदार भूपेंद्र द्विवेदी निवर्तमान कार्यकारिणी में मंत्री हैं।
संयुक्त मंत्री पद पर अंगद कुमार प्रजापति, महेंद्र कुमार गौड़, हरेन्द्र धर दुबे, रामशंकर यादव, विभव पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील कुमार, डी यादव (दुर्गेश यादव), प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री के पद पर डॉ. मनोज कुमार मिश्र, विवेक अस्थाना, विनय कुमार सिंह और संजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए परमात्मा राम त्रिपाठी, विवेक कुमार, राजीव कुमार पांडेय, अनवर अली और संतोष कुमार त्रिपाठी उम्मीदवार हैं। प्रशासन के देखरेख में हो रहे चुनाव में वोटिंग को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।