Gorakhpur News: ससुराल वालों ने भाजपा की हार पर मारा ताना, गोरखपुरिया दुल्हे ने निकाली बुलडोजर से बारात

Gorakhpur News: खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने जब दुल्हे को ताना मारा कि इस बार भाजपा खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई। इसी के बाद उसने तय किया की वह बुलडोजर पर बारात निकालेगा।

Update: 2024-07-10 01:59 GMT

बुलडोजर पर निकली बारात। (Pic: Newstrack)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 9 जुलाई को अजीबोगरीब दृश्य नजर आया। जिले में खजनी क्षेत्र के उनवल निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा की बारात बुलडोजर पर निकली। बुलडोजर पर ही बैठे दुल्हे और सहबाला आदि का परछावन हुआ। बुलडोजर पर निकली बारात को लेकर जो बात सामने आ रही है, उससे मुताबिक, कृष्णा वर्मा की बारात संतकबीर नगर जानी है। तिलक में लड़की वालों की तरफ से किसी ने कमेंट कर दिया कि संभल कर संतकबीर नगर आईएगा। वहां सपा से भाजपा हार चुकी है। इसके बाद दुल्हे ने बुलडोजर पर बारात ले जाने का निर्णय लिया। परिवार वालों का कहना है कि बुलडोजर बाबा के कानून व्यवस्था की निशानी है।

दूल्हे को देखने उमड़ी भीड़

गोरखपृर के दक्षिणांचल खजनी क्षेत्र उनवल कस्बे में बुलडोजर पर सवार दूल्हे को देखने के लिए सैकड़ों के संख्या में भीड़ सड़क के दोनों तरफ खड़ी दिखी। बारात निकलने का नया अंदाज किसी भाया तो किसी ने कमेंट कर कोसा भी। बताया जाता है कि शादी तय होने के बाद खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने जब दुल्हे को ताना मारा कि इस बार तो बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई। इसी के बाद उसने निर्णय लिया कि वह बुलडोजर पर बारात निकालेगा। इसी लिए कार और डोली की जगह बुलडोजर से बारात निकाली गई।

कानून व्यवस्था ठीक होने की मुनादी कर रहा बुलडोजर

गांव के ही एक व्यक्ति से बुलडोजर किराये पर ली गई। इसको सजाने में ही 8000 रुपये से अधिक खर्च हो गए। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद बुलडोजर को दूल्हे को तैयार किया गया। परिवार वालों ने बताया कि बुलडोजर से बारात निकालने को लेकर परिवार के लोगों में ही सहमति नहीं थी। लेकिन दूल्हे राजा की जिद के आगे पूरे परिवार को झुकना पड़ा। दूल्हे का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के हैं। उन्होंने पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को ठीक कर दिया है। किसी भी अन्याय के लिए बुलडोजर निकलती है। प्रदेश और देश में कानून व्यवस्था ठीक होने की मुनाती कर रहा है बाबा का बुलडोजर।

Tags:    

Similar News