Gorakhpur News: एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 63वीं बार चुने गए महामंत्री, कौन हैं 107 साल के ये शख्स

Gorakhpur News: एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 63वें वार्षिक अधिवेशन में लगातार 63वीं बार सर्वसम्मति से केएल गुप्ता महामंत्री चुने गए।

Update:2023-12-25 14:04 IST

केएल गुप्ता (Newstrack)

Gorakhpur News: इनकी उम्र देखकर शायद ही किसी को यकीन हो। ये अभी भी मजदूर यूनियन के धरनों में सक्रिय रहते हैं। सुबह से शाम तक एक्टिव रहते हैं। उनके कदम महाप्रबंधक कार्यालय पर पड़ते हैं तो हड़कंप मच जाता है। 107 की उम्र वाले ये शख्स कौन हैं? आखिर उन्हें एनई रेलवे मजदूर यूनियन का लगातार 63 वीं बार महामंत्री क्यो चुना गया? वे मजबूरी हैं या फिर उन्हें चुनने की मजबूरी बनी हुई है? इन सारे सवालों के जवाब हैं केएल गुप्ता। जो 107 साल की उम्र में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 63वें वार्षिक अधिवेशन में लगातार 63वी बार सर्वसम्मति से केएल गुप्ता महामंत्री चुने गए। 

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 63वें वार्षिक अधिवेशन में लगातार 63वीं बार सर्वसम्मति से केएल गुप्ता महामंत्री चुने गए। वहीं लगातार 10वीं बार बसंत लाल चतुर्वेदी केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचित होने के बाद ही केएल गुप्त तेवर में दिखते हैं। उनका कहना है कि केंद्र ने पुरानी पेंशन बहाली नहीं की तो हड़ताल होना निश्चित है। उन्होंने बताया कि 8 से 11 जनवरी 2024 तक 24 घंटे भूख हड़ताल पुरानी पेंशन की बहाली के लिए किया जाएगा। यदि उसके बाद भी सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा।

कुली से लेकर कर्मचारियों के हित में हैं सक्रिय

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता कुलियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करते रहे हैं। उनका कहना है कि गोरखपुर में ही 184 कुली तैनात हैं। कुलियों को रेल मंत्रालय से सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कुलियों को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी, चिकित्सा, वारिश हस्तानांतरण और विश्रामालय की सुविधा मिलनी चाहिए। वे रेलवे के उच्च अधिकारियों पर आक्रामक दिखते हैं। उनका कहना है कि साजिश के तौर कर्मचारी नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नौजवानों से बढ़कर है हौसला

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री केएल गुप्ता की उम्र भले ही 107 वर्ष की हो गई है। लेकिन उनका हौसला नौजवानों जैसा है। पिछले कुछ वर्षों में दो बार उनके कूल्हे की हड्डी टूटी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ा। रोजाना अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर यूनियन का कामकाज निपटाते हैं और जरूरी निर्देश भी देते हैं। उनके अति करीबी यूनियन में सहायक महामंत्री नवीन मिश्रा कहते हैं, इस उम्र में इतनी ऊर्जा मैंने नहीं देखी है। उनकी स्मृति गजब की है। रोजाना फोन करके हालचाल लेना नहीं भूलते। 

Tags:    

Similar News