Gorakhpur News: पंडित नेहरू जहां से हुए थे गिरफ्तार, अब वहां हो रहा बहुत बड़ा बदलाव

Gorakhpur Laldiggi Nehru Park: गोरखपुर नगर निगम ने दिल्ली के कर्तव्य पथ को डिजाइन बनाने वाली आर्किटेक्ट फर्म से पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की डिजाइन तैयार कराया है। पीपीपी मोड पर पार्क को विकसित करने और संचालित करने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है।

Update: 2023-12-03 05:59 GMT

गोरखपुर का नेहरू पार्क (Newstrack)

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर जिले में लाल डिग्गी यानी पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क में जून 1940 में पंडित नेहरू ने चार दिनों तक सभा की थी। जिसके बाद अंग्रेजों ने उनकी गिरफ्तारी की थी। प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता मिली तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने नेहरू ने नाम पर पूर्वांचल का सबसे बड़ा पार्क बनवाया। जीर्णशीर्ण पार्क को लेकर रिलांयस कंपनी ने पहले टॉवर लगाने के एवज में विकास का वादा किया। हालांकि करोड़ों खर्च के दावे के उलट जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। अब नगर निगम प्राइवेट फर्म को पार्क सौंपने की तैयारी कर चुका है। 

गोरखपुर नगर निगम ने दिल्ली के कर्तव्य पथ को डिजाइन बनाने वाली आर्किटेक्ट फर्म से पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की डिजाइन तैयार कराया है। पीपीपी मोड पर पार्क को विकसित करने और संचालित करने के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। इसका प्रस्तुतिकरण सीएम योगी के सामने हो भी चुका है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पंडित जवाहर लाल नेहरू पार्क को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने में तकरीबन 15 से 20 करोड़ खर्च का अनुमान है। प्राईवेट फर्म को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्क में टिकटों की आय से होने वाली कमाई से ही प्राइवेट फर्म रखरखाव की जिम्मेदारी उठाएगी।


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पयर्टन विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया था। उनके सुझाव के बाद अब इस परियोजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल का कहना है कि पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा जिनमें नगर निगम धनराशि नहीं खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।


म्यूजिकल फाउंटेन की पार्क में मिलेगी सुविधा

नेहरू पार्क में पाथ वे को बेहतर किया जाएगा। जलाशयों का जीर्णोद्धार कर बोटिंग की सुविधा दी जाएगी। इसमें कछुआ की विभिन्न प्रजातियों को संरक्षित होंगे। यहां पुस्तकालय का निर्माण भी होगा। पार्क में बाल वाटिका, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपेन एयर थियेटर बनाया जाएगा। इसके अलावा यहां लेजर शो भी होंगे। पार्क में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल का स्मारक भी बनाया जाएगा। मण्डप के साथ सुविधा सम्पन्न पार्किंग, टॉयलेट ब्लाक एवं यूनिरल भी बनाए जाएंगे। 





Tags:    

Similar News