Gorakhpur News: घर में पंखा लगाने आया मिस्त्री दुष्कर्म का प्रयास करते धराया, गिरफ्तार

Gorakhpur News: बिजली मिस्त्री नशे की हालत में महिला के घर आया और पंखा लगाने लगा। इस दौरान मां घर के काम में व्यस्त हो गई तो मिस्त्री पास में खड़ी मासूम से गलत हरकत करने लगा।

Update:2024-06-23 19:51 IST

Gorakhpur News (Pic: Social Media)

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सहजनवां थाना क्षेत्र में गर्मी में पंखा लगाने घर में आए एक लाइन मैन ने मासूम से पहले छेड़खानी की। अकेले पाकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसी बीच अचानक मासूम की मां आ गई। हल्ला मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बिजली मिस्त्री के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

5 वर्षीय बच्ची को छेड़ने की कोशिश

गीडा की फैक्ट्री में काम करने वाली एक महिला घघसरा नगर पंचायत के एक वार्ड में किराए का मकान लेकर अपनी 5 साल की मासूम बेटी के साथ रहती है। गर्मी अधिक होने पर महिला ने एक पंखा खरीदकर लाया। शनिवार की रात को दूसरे गांव निवासी एक बिजली मिस्त्री को पंखा लगाने के लिए बुलाई। आरोप है कि बिजली मिस्त्री नशे की हालत में महिला के घर आया और पंखा लगाने लगा। इस दौरान मां घर के काम में व्यस्त हो गई तो मिस्त्री पास में खड़ी मासूम से गलत हरकत करने लगा। मासूम को अकेले देखकर मासूम के साथ जबरदस्ती करने लगा। इसी बीच अचानक मां कमरे में आ गई। उसने बेटी के साथ गंदी हरकत देखी तो चिल्लाने लगी। अभी पड़ोसी आ पाते कि लाइन मैन बिना पंखा लगाए ही फरार हो गया। पीड़िता की मां ने बताया कि गर्मी को देखते हुए रात में पंखा लगवाना था। पड़ोस के गांव के युवक ने गंदी हरकत की। अब तो किसी पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की मां ने तत्काल इसकी सूचना सहजनवां पुलिस को दी। पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित दिनेश कुमार उर्फ पिंटू पुत्र स्व. कैलाश निवासी डुमरी निवास के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Tags:    

Similar News